लाइव टीवी

ऑस्‍ट्रेलिया में शर्मसार हुई 'कोहली ब्रिगेड', टीम इंडिया ने टेस्‍ट इतिहास में बनाया अपना सबसे छोटा स्‍कोर

Updated Dec 19, 2020 | 12:10 IST

India vs Australia, 1st Test: टीम इंडिया के बल्‍लेबाजों ने एडिलेड में जारी पहले टेस्‍ट के तीसरे दिन ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया। भारत ने टेस्‍ट इतिहास में अपना सबसे छोटा स्‍कोर बनाया।

Loading ...
भारत की दूसरी पारी का स्‍कोरकार्ड
मुख्य बातें
  • टीम इंडिया ने टेस्‍ट इतिहास में अपना सबसे छोटा स्‍कोर बनाया
  • 9/1 के स्‍कोर से 19/6 और फिर शमी के रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 36/9 का स्‍कोर
  • टेस्‍ट इतिहास में सबसे कम स्‍कोर में भारत का कुल स्‍कोर सातवें स्‍थान पर रहा

एडिलेड: टीम इंडिया ने एडिलेड टेस्‍ट के तीसरे दिन अपनी पारी 9/1 से आगे बढ़ाई। तब भारत की कुल बढ़त 62 रन थी। ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड (5 विकेट) और पैट कमिंस (4 विकेट) के सामने भारतीय बल्‍लेबाजों ने शनिवार को सरेंडर कर दिया। 15 रन के टीम स्‍कोर पर टीम इंडिया ने लगातार चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद 19 रन पर 6 और मोहम्‍मद शमी के रिटायर्ड हर्ट होने से पहले टीम का स्‍कोर 36/9 था। भारत का टेस्‍ट इतिहास में यह सबसे छोटा स्‍कोर है। इससे पहले भारत ने 1974 में लॉर्ड्स में इंग्‍लैंड के खिलाफ 42 रन बनाए थे, जो उसका सबसे छोटा स्‍कोर था।

बता दें कि टेस्‍ट इतिहास में सबसे कम स्‍कोर पर ऑलआउट होने का शर्मनाम रिकॉर्ड न्‍यूजीलैंड के नाम दर्ज है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और इंग्‍लैंड भी इस शर्मसार रिकॉर्ड का हिस्‍सा बने। भारत ने शनिवार को 21.2 ओवर में 36/9 का स्‍कोर बनाया और सबसे छोटे स्‍कोर में सातवां स्‍थान हासिल किया।

कोई बल्‍लेबाज दहाई संख्‍या तक नहीं पहुंच सका

टीम इंडिया ने तीसरे दिन अपनी पारी 9/1 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। पैट कमिंस ने बुमराह का कैच अपनी ही गेंद पर लेकर भारत को दूसरा झटका दिया। यहां से ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पूरी तरह भारतीय बल्‍लेबाजों पर हावी हुए। मयंक अग्रवाल ने इस बीच टेस्‍ट क्रिकेट में अपने 1,000 रन पूरे किए। मयंक सबसे तेज 1,000 टेस्‍ट रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्‍लेबाज बने। इसके बाद वह भी पवेलियन लौट गए।

यहां से भारतीय बल्‍लेबाजों का सरेंडर देखने को मिला। कोई भारतीय बल्‍लेबाज दहाई संख्‍या का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। चेतेश्‍वर पुजारा, कप्‍तान विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे, रिद्धिमान साहा, हनुमा विहारी, सभी बल्‍लेबाज फ्लॉप रहे और पैट कमिंस व जोश हेजलवुड के सामने घुटने टेक बैठे। भारत के सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोरर मयंक अग्रवाल रहे, जिन्‍होंने 9 रन बनाए।

टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे कम स्‍कोर

सबसे छोटा टेस्‍ट टीम स्‍कोर             टीम  विरोधी  साल
                     26           न्‍यूजीलैंड     इंग्‍लैंड  1955
                     30        दक्षिण अफ्रीका     इंग्‍लैंड  1896
                     30          दक्षिण अफ्रीका    इंग्‍लैंड  1924
                     35          दक्षिण अफ्रीका    इंग्‍लैंड  1899
                     36      दक्षिण अफ्रीका     ऑस्‍ट्रेलिया  1932
                     36               ऑस्‍ट्रेलिया      इंग्‍लैंड  1902
             36/9 retired hurt.                ऑस्‍ट्रेलिया     ऑस्‍ट्रेलिया  2020
                    38            आयरलैंड      इंग्‍लैंड  2019
                    42           न्‍यूजीलैंड     ऑस्‍ट्रेलिया  1946
                    42               ऑस्‍ट्रेलिया      इंग्‍लैंड  1888

बता दें कि टीम इंडिया ने एडिलेड टेस्‍ट में अपनी पकड़ मजबूत दिख रही थी। विराट कोहली के दम पर टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 244 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी दूसर‍े दिन 191 रन पर स्‍कोर पर ढेर हुई। इस तरह मेहमान टीम ने पहली पारी के आधार पर 53 रन की महत्‍वपूर्ण बढ़त हासिल की। हालांकि, दूसरी पारी में पूरी बाजी पलट गई और ऑस्‍ट्रेलिया के पास जीत का आसान मौका बन गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल