लाइव टीवी

IPL Player Auction 2022 Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देखें आईपीएल नीलामी का सीधा प्रसारण, लाइव स्ट्रीमिंग

Updated Feb 11, 2022 | 09:00 IST

IPL Player Auction 2022 Live Streaming, Date and Time: जानिए कब और कहां देखें आईपीएल 2022 से पहले हो रही खिलाड़ियों की नीलामी का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

Loading ...
आईपीएल 2022 नीलामी लाइव स्ट्रीमिंग
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022 के लिए 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
  • नीलामी में भाग ले रही 10 टीमों के पास है अधिकतम 217 खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह
  • नीलामी से पहले 33 खिलाड़ियों को 10 टीमें कर चुकी हैं रिटेन

IPL Player Auction 2022 Live Streaming, Date and Time: आईपीएल 2022 के लिए होने वाली नीलामी की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। लीग में लखनऊ और अहमदाबाद की टीमों के शामिल होने के बाद इस बार नीलामी में कुल 10 टीमें 590 खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला करेंगी जिन्हें बीसीसीआई ने अंतिम सूची में स्थान दिया है। 

नीलामी में उतरे 590  खिलाड़ियों में 370 भारतीय और 14 देशों के कुल 220 विदेशी खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। टीमों के पास अधिकतम 217 खिलाड़ियों को अपने दलों में शामिल करने की गुजाइश है। दो टीमों के बढ़ने का फायदा निश्चित तौर खिलाड़ियों को मिलने जा रहा है। सभी टीमों ने कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। एक टीम में अधिकतम 8 विदेशी सहित कुल 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। आएई जानते हैं हम कहां देख सकते हैं आईपीएल 2022 प्लेयर्स ऑक्शन का सीधा प्रसारण?

885 - आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कहां हो रहा है आईपीएल 2022 प्लेयर्स ऑक्शन (IPL 2022 Players Auction) का आयोजन?
आईपीएल 2022 प्लेयर्स ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में हो रहा है।

किस तारीख को होगा आईपीएल 2022 प्लेयर्स ऑक्शन (IPL 2022 Players Auction) का आयोजन?
आईपीएल 2022 प्लेयर्स ऑक्शन का आयोजन 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में हो होगा। 12 फरवरी शनिवार को नीलामी का आगाज होगा।

कितने बजे शुरू होगी आईपीएल 2022 की खिलाड़ियों की नीलामी?
आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 फरवरी शनिवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

कहां देख सकते हैं आईपीएल 2022 खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2022 Players Auction Live Telecast) का सीधा प्रसारण?
आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का सीधा प्रसारण आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों Star Sports 1/ Srat Sports 1 HD/ Star Sports Hindi/ Star Sports Hindi HD पर देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं आईपीएल 2022 खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2022 Players Auction Live Streaming) की लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल 2022 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट स्टार एप (Disney+ Hot Star App) पर देख सकते हैं। 

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल