लाइव टीवी

Keshav Maharaj Love Story: मां को मनाने के लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को करना पड़ा प्रेमिका संग कथक डांस

Updated Apr 28, 2022 | 13:37 IST

South African spinners Keshav Maharaj: दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने भारतीय मूल की कथक डांसर लेरिशा के साथ शादी रचाई। पारिवारिक सदस्यों के बीच उन्होंने शादी की रस्में पूरी कीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अपनी पत्नी के साथ केशव महाराज

Keshav Maharaj Wife : दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव  महाराज की लव स्टोरी बेहद रोचक है। केशव और लेरिशा पहली बार म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए मिले थे। दोनों की फैमिली भारत से दक्षिण अफ्रीका जाकर बसी थी। ऐसे में इनकी फैमिली को आपस में घुलने-मिलने में ज्यादा देर नहीं लगी। केशव जब भी अफ्रीका में खेलते लेरिशा उनका हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर पहुंच जाती थीं। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। इस दौरान उनके सामने सबसे बड़ी समस्या पारिवारिक सदस्यों को मनाना भी रहा। बुजुर्गों की रजामंदी पाने के लिए उन्होंने विशेष दिन चुना। यह दिन था- केशव महाराज की मां का 50वां जन्मदिन।

जन्मदिन पार्टी के लिए केशव और लेरिशा ने मिलकर कथक पर एक परफार्मेंस तैयार की। निश्चित दिन पर दोनों ने भारतीय पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुति दी। दोनों के बीच केमिस्ट्री देखकर केशव की मां समझ गई कि उन्हें अपनी होने वाली बहू मिल गई है। वह बेहद खुश थीं कि केशव ने ऐसी लड़की चुनी है जोकि भारतीय संस्कृति के साथ जुड़ी है। 

पहली डेट पर करवाया केशव को इंतजार

भारतीय मूल की लेरिशा कथक के कारण दक्षिण अफ्रीका में पॉपुलर हैं। अपने सोशल मीडिया पर कथक परिधानों में उनकी फोटोज और वीडियोज भी मिल जाते हैं। बहरहाल केशव से जान-पहचान के बाद उन्होंने डेटिंग करने का फैसला किया। फिर एक दिन ऐसा आया जब दोनों डेट के लिए तैयार हुए। निश्चित दिन केशव पहले ही निश्चित स्थान पर पहुंच गए। लंबा इंतजार हुआ। लोरिशा काफी लेट आई। लेकिन जब आई तो चेहरे पर मुस्कान लेकर। केशव उन्हें देखकर कुछ बोल नहीं पाए। यह वह समय था जब दोनों को पता चल चुका था कि उनमें कोई रिश्ता खास होने वाला है।

कोविड दे गया गहरा जख्म

केशव और लेरिशा बहुत पहले शादी कर लेते लेकिन कोविड-19 के बाद ग्रैंडमदर की मौत के कारण वह इसे आगे बढ़ाते रहे। कोविड के कारण जहां पूरी दुनिया प्रभावित थी। वहीं, इस जोड़े ने भी सतर्कता के लिहाज से इसे आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान जोड़े की दादी मां का निधन हो गया। इस गहरे सदमे से दोनों के परिवारों को उभरने में समय लगा था। 

टेस्ट क्रिकेट में हैं सफल

दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए केशव महाराज ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक 42 टेस्ट मैच खेलकर 150 विकेट हासिल किए हैं। वह अभी द. अफ्रीका के प्रमुख स्पिनर्स में से एक हैं जोकि एशियाई पिचों पर भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। केशव ने 21 वनडे मैचों में भी शिरकत की है। जहां उन्हें 21 विकेट मिले हैं। वहीं 8 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भी उनके नाम पर 6 विकेट दर्ज हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल