लाइव टीवी

MI, IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की तैयारी शुरू, खास अंदाज में पहुंचे खिलाड़ी, देखिए PHOTOS

Updated Mar 15, 2022 | 19:24 IST

Mumbai Indians, IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अभ्यास शुरू कर दिया है। मंगलवार को टीम के कई दिग्गज नए सीजन के अभ्यास के लिए पहली बार मैदान पर उतरे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022 की तैयारी शुरू !
  • पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस मैदान पर उतरी
  • रोहित शर्मा की अगुवाई में छठा आईपीएल खिताब जीतना चाहेगी मुंबई की टीम

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। आगामी 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मुंबई के खिलाड़ी मंगलवार को जुटना शुरू हो गए और साथ ही शुरू हो गई उनकी तैयारी। देखिए किस अंदाज में पहुंचे खिलाड़ी।

मुंबई इंडियंस ने 2022 सत्र की तैयारी मंगलवार से शुरू कर दी। मुंबई इंडियंस के पहले मैच से 12 दिन पूर्व अनुकूलन शिविर नवी मुंबई के रिलायंस जियो स्टेडियम में शुरू हो गया है। खिलाड़ियों का मुंबई इंडियंस द्वारा जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया। देखिए कुछ तस्वीरें और वीडियो जो मुंबई इंडियंस द्वारा उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं..

टीम द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियंस टीम के भीतर ही अभ्यास मैच खेलेगी जो शिविर के दूसरे सप्ताह में खेले जायेंगे।’’ पहले अभ्यास सत्र से पूर्व टीम के क्रिकेट निदेशक और कोच महेला जयवर्धने के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का आकलन किया गया।

जहीर खान और महेल जयवर्धने के साथ कोचिंग स्टाफ में शेन बांड, रॉबिन सिंह, किरण मोरे, राहुल सांघवी, विनय कुमार, टी ए सेकर, पॉल चैपमैन और डाटा विश्लेषक सीकेएम धनंजय हैं। (Mumbai Indians schedule: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2022 में पूरा कार्यक्रम जानने के लिए यहां क्लिक करें)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल