लाइव टीवी

शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड में किया एक और खास कमाल, छक्‍के जमाकर बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

Updated Jun 19, 2021 | 18:22 IST

Shafali Verma sixes in a Test match: शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक और खास कारनामा अंजाम दिया किया है। उन्होंने एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बना डाला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शेफाली वर्मा
मुख्य बातें
  • शेफाली ने डेब्यू टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया
  • उन्होंने दोनों पारियों में टिककर बल्लेबाजी की
  • शेफाली ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला है

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों पारियों में अपने बल्ला के जौहर दिखाया। शेफाली का यह डेब्यू टेस्ट था और उन्होंने ताबड़तोड़ी बल्लेबाजी से इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। 17 वर्षीय शेफाली ने ब्रिस्टल टेस्ट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, वह जब शनिवार को दूसर पारी में आउट हुईं तो उससे पहले एक और बड़ा कारनामा अंदाम दे डाला। शेफाली यह खास उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।

छक्‍के जमाकर बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड की सरजमीन पर टेस्ट में पदार्पण करते हुए 96 रन की धमाकेदारी पारी खेली। उन्होंने पहली पारी में 152 गेंदों का सामना किया और 13 चौके और 2 छक्के मारे। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। शेफाली ने 83 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के के जरिए 63 रन बनाए। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 3 छक्के जड़े और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। शेफाली एक टेस्ट मैच में तीन छक्के लगाने वाली इतिहास की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले कोई महिला क्रिकेटर ऐसा नहीं कर पाई।

शेफाली वर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड

इससे पहले शेफाली ने एक और रिकॉर्ड बनाया था। वह डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं। साथ ही शेफाली डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जमाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। शेफाली विश्व की चौथी महिला क्रिकेटर हैं, जिसने अपने करियर के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से अधिका का स्कोर बनाया है। शेफाली पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग की फैन हैं और उनकी तरह ही ताबड़ोतड़ बल्लेबाजी करती हैं। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल