लाइव टीवी

न्‍यूजीलैंड पर रिकॉर्ड जीत के बाद विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका को ललकारा, कहा- हम कहीं भी...

Updated Dec 06, 2021 | 13:35 IST

Virat Kohli on India tour of South Africa: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शानदार अंदाज में अपने नाम की। न्यूजीलैंड के बाद भारत को अब दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
Virat Kohli on India tour of South Africa
मुख्य बातें
  • भारत ने न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज जीत ली
  • भारत को अब दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है
  • द. अफ्रीका दौरे से पहले कोहली ने अहम बात कही

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत ने दूसरे टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कीवी टीम को 372 रन से धूल चटाई। भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 540 रन का लक्ष्य रखा, जिसके पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 167 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में महज 62 रन बनाए थे। वहीं, भारत ने पहली पारी में 325 रन जोड़े जबकि दूसरे पारी 276/7 के स्कोर पर घोषित की। न्यूजीलैंड के विरुद्ध रिकॉर्ड जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका को ललकारा है।

भारत तीन टेस्ट-तीन वनडे खेलेगा

भारतीय टीम को इसी महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होना है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध  तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। हालांकि, दोनों टीमों को चार टी20 मैच भी खेलने थे जो अब बाद में खेले जाएंगे। भारत को पहले 9 दिसंबर को रवाना होना था, लेकिन कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के आने के बाद टीम के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।

'हम कहीं भी जीत सकते हैं'

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि दक्षिण अफ्रीका एक अच्छी चुनौती है। हमे दक्षिण अफ्रीका में पिछली बार अच्छा किया था। यहां से विदेशी सरसजीम पर हमारी दृढ़ता की शुरुआत हुई थी। ऑस्ट्रेलिया में उन प्रयासों का हमें फल मिल था। हमें विश्वास है कि हम कहीं भी जीत सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका एक मुश्किल चुनौती है। अब मौका है कि यहां अच्छा क्रिकेट खेला जाए। सभी खिलाड़ी मोटिवेटड हैं।

भारत का पिछला दौरा ऐसा रहा

गौरतलब है कि भारतीय टीम आखिरी बार दक्षिण अफ्रीके दौरे पर साल 2018 में गई थी। भारत ने तब तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले थे। भारत को टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा था। भारत तीसरा टेस्ट ही जीत सका था। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए वनडे सीरीज में 5-1 से विजयी पताका फहराई। भारत को सिर्फ चौथे वनडे में हार मिली थी। भारत ने टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था। भारत ने दूसरे टी20 गंवाया दिया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल