लाइव टीवी

IPL 2022, MI vs RR Playing 11: आज मुंबई-राजस्‍थान इस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकते हैं

Updated Apr 02, 2022 | 10:42 IST

IPL 2022 MI vs RR Playing 11 prediction: आईपीएल 2022 में आज मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकती है।

Loading ...
मुंबई बनाम राजस्‍थान, संभावित प्‍लेइंग 11
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022 का 9वां मैच मुंबई और राजस्‍थान के बीच खेला जाएगा
  • मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला जाएगा एमआई-आआर मैच
  • एमआई और आरआर आज इन 11 खिलाड़‍ियों के साथ मैदान संभाल सकते हैं

MI vs RR Prediction Playing 11: मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच आज डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर आईपीएल 2022 का 9वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेंगी। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराकर अभियान का शानदार आगाज किया था। वहीं मुंबई इंडियंस की शुरूआत खराब रही और उसे दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों शिकस्‍त मिली थी। दोनों ही टीमें पिछले साल प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई नहीं कर पाई थीं तो इस साल लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले साल की नाकामी को दूर करना चाहेंगी।

मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स की कप्‍तानी संजू सैमसन करेंगे। आज का मुकाबला कड़ी धूप में होना है, जिसके कारण माना जा रहा है कि मुकाबला हाई स्‍कोरिंग होगा। मुंबई की टीम वैसे भी खुश है क्‍योंकि उसके प्रमुख बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है। वहीं राजस्‍थान रॉयल्‍स का खेमा चिंतित है क्‍योंकि उसके प्रमुख ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर नाथन कूल्‍टर नाइल चोटिल हैं और उनके खेलने पर सस्‍पेंस बना हुआ है।

दोनों टीमों के आंकड़ों पर गौर करें तो मुंबई इंडियंस के जीतने के अवसर ज्‍यादा प्रबल नजर आते हैं। देखना रोचक होगा कि रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम आंकड़ों को सही ठहराती है कि नहीं। अब तक मुंबई और राजस्‍थान के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई इंडियंस ने 14 जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 12 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों पर गौर किया जाए तो यहां मुंबई इंडियंस ने 3-2 की बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों के बीच मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर भी मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें मुंबई विजेता बना था।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11 में ज्‍यादा बदलाव नहीं, लेकिन एक-एक बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिलेगा। सूर्यकुमार यादव की वापसी से अनमोलप्रीत सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं राजस्‍थान रॉयल्‍स में ऑलराउंडर नाथन कूल्‍टर नाइल की जगह भरने की जिम्‍मेदारी जिमी नीशम या डैरिल मिचेल पर होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग 11 (Mumbai Indians Predicted Playing 11)

रोहित शर्मा (कप्‍तान), इशान किशन, एन तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, किरोन पोलार्ड, डेनियल सेम्‍स, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्‍स, जसप्रीत बुमराह और बेसिल थंपी।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्‍लेइंग 11 (Rajasthan Royals Predicted Playing 11)

जोस बटलर, यशस्‍वी जायसवाल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, संजू सैमसन (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जिमी नीशम, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्‍णा और ट्रेंट बोल्‍ट।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।