लाइव टीवी

आईपीएल के 15 साल के इतिहास में मुंबई इंडियन्स के साथ पहली बार हुआ ऐसा

Updated May 22, 2022 | 07:30 IST

मुंबई इंडियन्स की टीम के लिए आईपीएल 2022 बेहद खराब रहा। लीग के 15 साल के इतिहास में पहली बार वो अंक तालिका में सबसे नीचे रही। 

Loading ...
मुंबई इंडियन्स( साभार IPL)
मुख्य बातें
  • आईपीएल में पहली बार आखिरी पायदान पर रही मुंबई इंडियन्स
  • लगातार 8 मैच में हार के साथ मुंबई ने की थी सीजन की शुरुआत
  • आईपीएल 2022 में खेले 14 मैच में से 4 में जीत और 10 में मिली हार

मुंबई: इंडियन प्रीमयर लीग का पंद्रहवां सीजन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के लिए बुरे सपने की तरह साबित हुआ। लगातार 8 हार के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली मुंबई की टीम ने अंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ किया। 14 मैच में 4 जीत और 10 हार के साथ मुंबई की पलटन अंक तालिका में दसवें पायदान पर रहे। 

पहली बार बनी नीचे से टॉपर 
आईपीएल के 15 साल के इतिहास में मुंबई इंडियन्स की टीम पहली बार प्वाइंट टेबल पर दसवें पायदान पर रही है। यह उसका लीग में अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन है। रोहित शर्मा की कप्तान में 10 साल में पहली बार मुंबई की टीम हमेशा 5वें या उससे ऊपर रही है। रोहित शर्मा की 10 साल की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स पांच बार चैंपियन बनी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में खिताबी जीत हासिल की।

लगातार दूसरी बार नहीं पहुंची प्लेऑफ में 
हिटमैन की कप्तानी में पहली बार ऐसा हुआ है जब लगातार दो सीजन मुंबई खिताब अपने नाम करने में असफल रही। आईपीएल 2021 में मुंबई अपना खिताब नहीं बचा सकी थी और पांचवें पायदान पर रही थी। लगातार दूसरी बार मुंबई प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। एक सीजन में पहली बार मुंबई को लीग में 10 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है।

अब केवल चेन्नई नहीं रही है सबसे नीचे 
चेन्नई सुपर किंग्स नौवें पायदान पर रही है। ऐसे में वो पहले सीजन से अबतक लीग में शामिल एकलौती टीम है जो कभी अंक तालिका में अंतिम पायदान पर नहीं रही। हालांकि चेन्नई को 14 मैच में मुंबई की तरह 10 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा और केवल 4 जीत उसे नसीब हुई लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वो अंतिम पायदान पर रहते हुए सीजन का अंत करने से बच गई। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।