लाइव टीवी

RR vs MI Playing 11, Dream11 Prediction: राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस की आज ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

Updated Apr 30, 2022 | 11:23 IST

IPL 2022, RR vs MI Team Playing 11 Today Match, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Dream11 Team Prediction: राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर आईपीएल 2022 का 43वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें आज इस प्‍लेइंग 11 को आजमा सकती है।

Loading ...
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स, संभावित प्‍लेइंग 11
मुख्य बातें
  • राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच आज
  • नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला जाएगा यह मुकाबला
  • राजस्‍थान और मुंबई आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतर सकती है

IPL 2022, RR vs MI Team Playing 11 Today Match, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Dream11 Team Prediction: राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2022 का 44वां मैच नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। राजस्‍थान रॉयल्‍स की कोशिश लगातार चौथी जीत दर्ज करने की होगी जबकि मुंबई इंडियंस अपने अंकों का खाता खोलने को बेकरार होगी।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम इस समय 8 मैचों में 6 जीत के साथ आईपीएल 2022 की अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 8 मैच हारकर आखिरी स्‍थान पर है। संजू सैमसन के नेतृत्‍व वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अब तक दमदार प्रदर्शन किया है और वो अपनी विजयी लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं जीत सकी है और इससे उसके फॉर्म के बारे में सब पता चलता है।

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

मुंबई इंडियंस को इस सीजन के बाद कई सवालों के जवाब देना है। क्‍या इशान किशन पर लगाई मोटी राशि का फैसला सही था। क्‍या टिम डेविड को बाहर बैठाकर रखने का फैसला सही था। क्‍या जोफ्रा आर्चर पर पैसे बहाने का फैसला सही था। क्‍या किरोन पोलार्ड को खराब प्रदर्शन के बावजूद प्‍लेइंग 11 में बरकरार रखना सही फैसला था। रोहित शर्मा के फॉर्म में गिरावट क्‍यों आई। ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनका मुंबई इंडियंस को जवाब देना है। वहीं अगर उसके प्‍लेइंग 11 की बात करें तो रोहित शर्मा कह चुके हैं कि वह खिलाड़ी को पूरा मौका देना चाहते हैं। इसलिए एक या दो बदलाव की उम्‍मीद की जा सकती है।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। उसके पास कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं। राजस्‍थान रॉयल्‍स की टॉप-4 में जगह फिलहाल पक्‍की है तो हो सकता है कि वो अपने प्रमुख गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट को आराम दे। वहीं डैरिल मिचेल की जगह करुण नायर की टीम में वापसी संभव है। देखना होगा कि नवदीप सैनी को मौका मिलेगा या नहीं।

यह भी पढ़ें: कमर से ऊंची 'नो-बॉल' विवाद में अब महेला जयवर्धने ने चुप्पी तोड़ी, दिया ये बयान

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), इशान किशन, डेवाल्‍ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, डेनियल सेम्‍स, जयदेव उनादकट, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह और राइली मेरेडिथ।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्‍लेइंग 11 - जोस बटलर, देवदत्‍त पडिक्‍कल, संजू सैमसन (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, करुण नायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, जिमी नीशम, प्रसिद्ध कृष्‍णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।