लाइव टीवी

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था युवक, बदमाशों ने निजी पलों का वीडियो शूट कर पॉर्न साइट्स पर डाला

Updated Feb 01, 2022 | 17:02 IST

बेंगलुरू में एक युवक एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रूका था। तभी उनके निजी पलों का वीडियो बना लिया गया और उसे पॉर्न साइटों पर डाल दिया गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेंगलुरू के 25 साल के एक युवक को उस समय झटका लगा, जब उसे विभिन्न अश्लील वेबसाइटों पर उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का एक निजी वीडियो मिला। राज्य की साइबर, आर्थिक और नारकोटिक्स अपराध (CEN) पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता एक बीपीओ कर्मचारी और ऑस्टिन टाउन का निवासी है। वो अपनी प्रेमिका के साथ कुछ हफ्ते पहले शहर के एक होटल में रुका था।

होटल में ठहरने के दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके निजी पलों को कैमरे में कैद कर लिया और बाद में वीडियो को अश्लील साइटों पर अपलोड कर दिया।

यह घटना 21 जनवरी को तब सामने आई जब पीड़ित को कई अश्लील वेबसाइटों पर उसका निजी वीडियो मिला। वीडियो में शिकायतकर्ता और उसकी प्रेमिका के चेहरे धुंधले थे। हालांकि, उस अपनी छाती पर बर्थमार्क सहित कुछ शारीरिक विशेषताओं की पहचान की। 24 जनवरी को उसने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज कराई।

सेक्‍स वर्कर्स की 'किल लिस्‍ट' बना रहा तालिबान, खंगाले जा रहे पॉर्न साइट्स

पुलिस को संदेह है कि पोर्न साइट पर मिले वीडियो को गुप्त रूप से शूट नहीं किया जा सकता क्योंकि इसे विभिन्न एंगल्स से वीडियोग्राफ किया गया था। उन्होंने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने सीज किया राज कुंद्रा के ऑफिस का सर्वर, ऐसे होता था पॉर्न कंटेट अपलोड!