लाइव टीवी

Karnataka: शख्स को गायों के साथ संबंध बनाने की थी आदत, पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Updated Aug 08, 2022 | 12:35 IST

कर्नाटक में पुलिस ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो गायों के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता था। गायों के साथ संबंध बनाने वाला शख्स मानसिक रूप से कमजोर है।

Loading ...
झाड़ियों में ले जाकर गायों के साथ बनाता था संबंध (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • गायों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने वाला शख्स गिरफ्तार
  • झाड़ियों में ले जाकर गायों के साथ बनाता था संबंध
  • आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्ज

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंजूनाथ के रूप में पहचाने जाने वाले 34 वर्षीय, मांड्या जिले के मद्दुर शहर के पास गेज्जलागेरे गांव का निवासी है। चंद्र लेआउट पुलिस ने उसके दोस्त की शिकायत पर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

झाड़ियों में ले जाकर करता था रेप

पुलिस के अनुसार, आरोपी को गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की आदत हो गई थी, जिसके लिए वह अपने गांव से बेंगलुरु विश्वविद्यालय ज्ञानभारती परिसर में जाता था।वह परिसर के खेतों में चरने वाली गायों को सुनसान जगहों, झाड़ियों में ले जाता और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता। मंजूनाथ की कमजोर मानसिकता के कारण उसके परिवारवालों ने सारे रिश्ते-नाते खत्म कर दिए, जिसके बाद वह बेंगलुरु आया और अपने दोस्त के यहां रहने लगा।

यह बड़ी बात छिपा 3 को बना लिया GF, सेक्स के दौरान अंधेरे में करता था यह काम, भंडाफोड़ पर 10 साल की जेल

रंगेहाथ पकड़ा

घर में गाय रखने वाले शशिकुमार के साथ रहने के दौरान आरोपी ने गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। शक होने पर शशिकुमार ने उसकी हरकतें देखीं और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।बाद में आरोपी को घसीटकर थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपी पर पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

रोजी रोटी के लिए महिलाएं सेक्स वर्कर बनने पर मजबूर, वेश्यावृत्ति में 30% का इजाफा, कंगाल श्रीलंका की हो गई ऐसी हालत