लाइव टीवी

Delhi: पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग, 2 लोग घायल

Updated May 08, 2022 | 12:26 IST

Delhi firing: पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। पुलिस और आला अधिकारी मौके पर तैनात हैं। इस फायरिंग में 2 लोग घायल हो गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
दिल्ली में फायरिंग

New Delhi firing: पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार रात कई राउंड की गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर में 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की खबर मिली। सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। 

पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में सशस्त्र हमलावरों के एक समूह को सार्वजनिक रूप से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया है। पुलिस ने कहा कि शनिवार रात हुई इस घटना में दो व्यक्ति अजय चौधरी और जस्सा चौधरी को गोली लगी है। 

हमलावरों में से एक ने लगभग नौ से 10 राउंड गोलियां चलाई

दोनों लोगों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि यह निजी रंजिश का मामला प्रतीत होता है।पुलिस ने कहा कि सुभाष नगर में पीड़ित कहीं जा रहे थे। हमलावरों में से एक ने लगभग नौ से 10 राउंड गोलियां चलाई। हमालावर स्कूटी पर थे।

स्थानीय थाने में हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक सूत्र ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।