लाइव टीवी

Haryana: रोहतक कांड का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम

Updated Feb 13, 2021 | 19:51 IST

हरियाणा के रोहतक स्थित एक कुश्ती अखाड़े में शुक्रवार शाम हुई फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। इस कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Loading ...
रोहतक कांड का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • हरियाणा के रोहतक में एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना
  • गोलीबारी की घटना में अभी तक पांच लोगों की हो चुकी है मौत
  • पुलिस ने शुरू की जांच, हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

रोहतक: हरियाणा के रोहतक कांड में पुलिस को कामयाबी मिली है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी रेसलिंह कोच सुखविंदर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके सिर पर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। रोहतक के एसपी राहुल शर्मा का कहना है कि आरोपी को एक मृतक ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि घटना के पीछे गुस्सा ही वजह है। 

 शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मारे गए लोगों में दो कुश्ती कोच और एक महिला पहलवान भी शामिल हैं।

शुक्रवार शाम की है घटना

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है। जो महिला पहलवान इस गोलीबारी में मारी गई है वो उत्तर प्रदेश की मथुरा की रहने वाली है। गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब जाट कॉलेज के पीछे स्थित अखाड़े में कुछ अनजान लोग घुसे और उन्होंने सीधे गोलियां चलानी शुरू कर दी। जैसे ही यह सूचना आसपास के लोगों को मिली तो शहर में हडकंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की जांच जारी

रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि घटना की जानाकारी जुटाने के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया है। रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने पीटीआई से बात करते हुए कहा,  फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस के जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस संबंध में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में एक कुश्ती कोच भी शामिल है। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन वर्षीय एक बच्चा भी शमिल है। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक कुश्ती के एक कोच ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू की लेकिन सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है।