लाइव टीवी

चुनाव से पहले साजिश नाकाम, देवबंद-अयोध्या में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाभोड़, 4 गिरफ्तार 

Updated Jan 31, 2022 | 10:56 IST

Uttar Pradesh News : अयोध्या के रूदौली में भी अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। इन दो आरोपियों के पास से 11 पिस्टर और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

Loading ...
देवबंद में अवैध हथियार बरामद।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चुनाव से ठीक पहले अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडोफोड़ हुआ है। चुनाव से ठीक पहले हथियारों की यह बरामदगी काफी अहम मानी जा रही है। अवैध हथियार सहारनपुर के देवबंद एवं अयोध्या के रूदौली में बरामद हुए हैं। देवबंद में हथियार बनाने की अवैध फैक्टरी चल रही थी। यहां से पुलिस ने 16 अर्धनिर्मित हथियार बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं अयोध्या के रूदौली में भी अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। इन दो आरोपियों के पास से 11 पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस का मानना है कि इन अवैध हथियारों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने में हो सकता था।  

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर होगा। चुनाव के दौरान अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब न हो, इसके लिए पुलिस ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है।