लाइव टीवी

Punjab: मोगा में शख्स ने पत्नी और ससुराल वालों पर तलवार से किया हमला, बाद में की खुदकुशी

Updated Jul 09, 2022 | 17:28 IST

Punjab: पुलिस के मुताबिक हमलावर गुरमुख सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर से अलग होने के बाद परेशान था। गुरमीत अपने माता-पिता के घर पर रहने लगी थी।

Loading ...
शख्स ने पत्नी और ससुराल वालों पर तलवार से किया हमला। (सांकेतिक फोटो)
मुख्य बातें
  • मोगा में शख्स ने किया सुसाइड
  • सुसाइड से पहले पत्नी और ससुराल वालों पर तलवार से किया हमला
  • पत्नी से अलग होने के बाद से परेशान था शख्स

Punjab: पंजाब में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के चार सदस्यों पर तलवार से हमला किया। घटना 9 जुलाई की सुबह मोगा के तातरियावाला गांव की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी शख्स इसके बाद खोसा पंडो गांव में अपने घर पर लौट आया और कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

मोगा में शख्स ने किया सुसाइड

पुलिस के मुताबिक हमलावर गुरमुख सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर से अलग होने के बाद परेशान था। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गुरमीत अपने माता-पिता के घर पर रहने लगी थी। पुलिस ने आगे कहा कि गुरमीत के लौटने से इनकार करने के बाद गुरमुख सिंह उसके घर गया और गुस्से में आकर पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। मोगा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

कानपुर में आत्महत्या का खौफनाक मामला, रेलवे इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट पढ़ भर आएंगी आंखें

पत्नी से अलग होने के बाद से परेशान था शख्स

थाना प्रभारी निरीक्षक इकबाल हुसैन ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदकोट में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने कहा कि गुरमीत कौर और उसकी मां की हालत गंभीर है। इनकी सर्जरी हुई है। दंपति का विवाद हुआ और पत्नी अलग रहने लगी। उस व्यक्ति ने उन पर तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया।

एक और बुराड़ी कांड! महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या

हाल ही में अप्रैल 2022 में इसी तरह की एक घटना में फिरोजपुर के एक गांव में एक 21 साल के लड़के ने अपने 42 साल के पिता को तलवार से मार डाला। फिरोजपुर के प्यारेना गांव के गुरमुख सिंह का अपने बेटे गुरसेवक सिंह के साथ कुछ पारिवारिक विवाद था।