लाइव टीवी

शॉकिंग! गाजियाबाद में 5 साल के लड़के का यौन शोषण, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या

Updated Mar 02, 2022 | 12:54 IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऐसी घटना घटी। जिससे हर किसी का सिर शर्म से झुक जाएगा। एक व्यक्ति ने 5 साल के लड़के का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया फिर उसकी हत्या कर दी।

Loading ...
5 साल के लड़के की बलात्कार के बाद हत्या (तस्वीर-istock)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 5 साल के लड़के का उसके पड़ोसी ने अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। घटना जिले के कवि नगर थाना क्षेत्र के लालकुआं इलाके की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस ने कहा कि यौन शोषण के बाद लड़के की गला घोंटकर हत्या की गई है।

लड़के के लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अब हत्या और यौन उत्पीड़न की धाराएं लगाई हैं। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान राहुल कश्यप के रूप में हुई है। कवि नगर एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी राहुल मेरठ जिले के सरधना थाना अंतर्गत कपसड़ गांव का रहने वाला है।

किराए के मकान में रहने वाला राहुल एक फैक्ट्री में काम करता था। कुछ समय पहले राहुल ने अपने गांव के एक व्यक्ति को फैक्ट्री में काम करने के लिए भी बुलाया था। बाद में वह व्यक्ति अपनी पत्नी और 5 साल के बच्चे के साथ राहुल के घर के पास रहने लगा। रविवार (27 फरवरी) को, पीड़ित अपने घर के बाहर खेल रहा था। तब नशे में राहुल लड़के को 10 रुपए देकर लालच दिया। बाद में राहुल लड़के को बम्हेटा के एक जंगल में ले गया जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर हत्या कर दी।

पीड़ित अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उनका जन्म 2003 में उनकी शादी के 15 साल बाद हुआ था। मृतक बच्चे के माता-पिता पूरी तरह सदमे में हैं। पीड़ित के माता-पिता पिछले 5 साल से लालकुआं इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर अपना अपराध कबूल कर लिया है। सोमवार को बच्चे का शव उसके पैतृक गांव लाया गया।

आरोपी को अब जेल भेज दिया गया है। राहुल कश्यप द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शव बरामद किया गया। माता-पिता ने सरधाना में बच्चे का अंतिम संस्कार किया।