लाइव टीवी

Uttar Pradesh: ग्रेटर नोएड में पति ने कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का गला, दहेज को लेकर की हत्या

Updated Jul 03, 2022 | 18:24 IST

Uttar Pradesh: शादी के बाद से ही उनके बीच दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जुलाई को इकोटेक-1 इलाके में आरोपी ने महिला का गला कुल्हाड़ी से काट दिया। 22 साल की पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि शादी के समय उन्होंने जितना खर्च कर सकते थे, उससे अधिक दहेज दिया।

Loading ...
ग्रेटर नोएड में पति ने कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का गला। (सांकेतिक फोटो)
मुख्य बातें
  • ग्रेटर नोएडा में दहेज को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या
  • पति ने कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का गला
  • पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज विवाद को लेकर एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। घटना 2 जुलाई की रात ग्रेटर नोएडा के इकोटेक -1 क्षेत्र के घरबारा गांव की है। एसएसपी विशाल पांडे के मुताबिक आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई है। रवि ने मार्च 2022 में सेक्टर-36 ग्रेटर नोएडा की रहने वाली काजल से शादी की थी।

दहेज को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद से ही उनके बीच दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जुलाई को इकोटेक-1 इलाके में आरोपी ने महिला का गला कुल्हाड़ी से काट दिया। 22 साल की पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि शादी के समय उन्होंने जितना खर्च कर सकते थे, उससे अधिक दहेज दिया।

Chandigarh Crime: पति बना प्रेम में रुकावट तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, ऐसे खुला पूरा राज

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने काजल को ज्यादा कैश और मोटरसाइकिल के लिए परेशान किया। महिला ने अपनी मांगों के बारे में अपने परिवार को सूचित किया, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी और पीड़िता के बीच विवाद हुआ। रविवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसी बीच एक दूसरी घटना में ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने पर 21 साल की नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। घटना मध्य प्रदेश के भोपाल की है। द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार 2 जुलाई को मृतका के पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Faridabad Crime: पत्नी ने छोड़ा तो पति ने दोस्‍त संग रची हत्‍या की साजिश, कार चोरी कर खरीदा कट्टा, गिरफ्तार