लाइव टीवी

Haridwar : हरिद्वार में शर्मनाक घटना, चलती कार में महिला और उसकी 6 साल की बच्चे से गैंगरेप

Updated Jun 27, 2022 | 09:42 IST

Haridwar rape case : पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रमेंद्र डोभाल का कहना है कि आरोपी के कुछ साथ पहले से ही कार में सवार थे। शिकायत के मुताबिक सोनू और उसके साथियों ने चलती कार में महिला एवं उसकी बच्ची से रेप किया और दुष्कर्म करने के बाद दोनों को नहर के पास फेंक दिया।

Loading ...
चलती कार में महिला और उसकी 6 साल की बच्चे से गैंगरेप। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Haridwar rape case : उत्तराखंड के रूड़की में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चलती कार में एक महिला और उसकी छह साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने महिला को अपनी कार में लिफ्ट दिया था फिर उन दोनों के साथ रेप किया। मेडिकल जांच में दोनों के साथ रेप की पुष्टि हुई  है।

कार में पहले से कुछ आरोप सवार थे
पुलिस का कहना है कि महिला अपनी बच्ची के साथ मुस्लिम धार्मिक स्थल पिरान कलियर से अपने घर जा रही थी। रात का समय होने के चलते सोनू नाम के आरोपी ने उसे अपनी कार में लिफ्ट में दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रमेंद्र डोभाल का कहना है कि आरोपी के कुछ साथ पहले से ही कार में सवार थे। शिकायत के मुताबिक सोनू और उसके साथियों ने चलती कार में महिला एवं उसकी बच्ची से रेप किया और दुष्कर्म करने के बाद दोनों को नहर के पास फेंक दिया। महिला किसी तरह आधी रात के समय पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने सात हुई ज्यादती के बारे में पुलिस को बताया। 

मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि
पुलिस के अनुसार कार में कितने लोग सवार थे इसकी सटीक जानकारी महिला नहीं दे सकी। हालांकि, उसने बताया कि जो व्यक्ति कार चला रहा था उसका नाम सोनू था। पुलिस ने महिला और उसकी बेटी को रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिकल जांच में दोनों के साथ रेप की पुष्टि हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलास सरगर्मी से कर रही है।