लाइव टीवी

Delhi Water Supply Crisis News: दिल्ली में वाटर सप्लाई फिर से होगी बाधित, अपने क्षेत्र का जानिए अपडेट

Updated Jun 07, 2022 | 16:19 IST

Delhi Water Supply Crisis News: एक बार फिर से दिल्ली के लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कई पॉश इलाकों में पानी की कमी देखने को मिल रही है। इसकी पीछे की वजह यमुना नदी का लगातार गिरता जलस्तर है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
दिल्ली में गहराया जल संकट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • दिल्ली के पॉश इलाकों में पानी की कमी
  • वजीराबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जल स्तर गिरा
  • केशोपुर नाले के पास लीकेज की दिक्कत

Delhi Water Supply Crisis News: इस भीषण गर्मी में दिल्ली के कई शहरों में पीने के पानी का संकट मंडराता हुआ है। राज्य के कई शहरों को जल आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के पॉश इलाके कहलाने वाले ग्रेटर कैलाश, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, पंजाबी बाग, कालकाजी, कमला नगर और सिविल लाइन्स सहित कई जगहों को पानी की कमी का सामना करना पड़ा रहा है। 

इसके पीछे की वजह लगातार यमुना नदी का गिरता जल स्तर बताया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार यमुना का जलस्तर गिरता जा रहा है। यमुना नदी का पानी दिल्ली के लगभग 70% से ज्यादा आबादी की जल आपूर्ति करता है। 

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जल स्तर 5.5 फीट नीचे गया

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, हरियाणा की ओर से कच्चे पानी की आपूर्ति में समस्या की वजह दिल्ली के तीन मुख्य वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला हैं, जहां पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है। जिसकी वजह से वजीराबाद का जलस्तर घटकर करीब 5.5 फीट पहुंच गया है। जिससे पानी की सबसे ज्यादा किल्लत हो रही है।

जल आपूर्ति के लिए हरियाणा सरकार को लिखा पत्र

दिल्ली जल बोर्ड के ताजा बयान के अनुसार वजीराबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जल स्तर रविवार को 668.3 दर्ज किया गया। जोकि इस सीजन के सबसे कम जल स्तर में से एक है। वहीं प्लांट में पानी आपूर्ति के लिए 674.5 फीट का जल स्तर होना जरूरी है। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड ने दावा किया है कि जल आपूर्ति के लिए वह बहुत बार हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर पानी छोड़ने के लिए अनुरोध कर चुके हैं।

केशोपुर नाले के पास लीकेज की दिक्कत

इसके अलावा मंगलवार से केशोपुर नाले के पास लीकेज की दिक्कत है, जिसका काम चल रहा है। ऐसे में सुल्तानपुरी, पश्चिम विहार, महावीर नगर, कृष्णा पार्क, तिलक नगर और जनकपुरी सहित आस-पास में मौजूद इलाकों में पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से दिल्लीवासियों को पीने का पानी की कमी का भीषण सामना करना पड़ा रहा है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।