लाइव टीवी

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, सीएम केजरीवाल का ऐलान, 4 अगस्त को राजधानी में जुटेंगे हजारों बच्चे  

Updated Jul 28, 2022 | 16:57 IST

Arvind Kejriwal : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि चार अगस्त को दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाया जाएगा। इसे बनाने में हजारों बच्चों का सहयोग लिया जाएगा। केजरीवाल ने देश की राजनीति पर सवाल भी उठाए।

Loading ...
मुख्य बातें
  • अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनेगा
  • सीएम ने कहा कि चार अगस्त को हजारों छात्र इस सबसे बड़े तिरंगे का निर्माण करेंगे
  • दिल्ली के सीएम ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए हमें संकल्प लेना होगा

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि आने वाले चार अगस्त को हजारों बच्चे एकत्र होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। साथ ही केजरीवाल ने देश की सियासत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है। हर भारतवासी देशभक्ति में डूबा है। चार अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे जुटेंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। हम उस दिन संकल्प लेंगे कि भारत अब रुकेगा नहीं। 130 करोड़ भारतीय मिलकर इसे दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे। आजादी के इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए। हम क्यों पीछे रह गए। हम किसी से कम तो नहीं हैं। ईश्वर ने हमें नदियां, समुद्र, पहाड़, खनिज, जूड़ी-बूटियां सब कुछ दिया है। भारत के लोग दुनिया में सबसे मेहनती और बुद्धिमान हैं फिर भी हम पीछे क्यों रह गए? अगर इन राजनीतिक दलों एवं पार्टियों पर देश को छोड़ दिया गया तो आगे 75 साल भी हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे। देश को आगे बढ़ाने के लिए अब 130 करोड़ लोगों को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।