लाइव टीवी

CBSE Class 12th Result 2022 Date: इस दिन जारी हो सकते है CBSE कक्षा 12वीं के परिणाम, cbse.gov.in पर चेक करें रिजल्ट

Updated Jul 16, 2022 | 10:27 IST

CBSE Class 12th Result 2022 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE कक्षा 12वीं के परिणाम 24 जुलाई को जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं...

Loading ...
सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • सीबीएसई जुलाई ते अंतिम सप्ताह में जारी कर सकता है कक्षा 12वीं के रिजल्ट।
  • राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के कारण रिजल्ट में आ रही है देरी।
  • कक्षा 12वीं के करीब 14 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार।

CBSE Class 12th Results 2022 at cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 24 जुलाई तक जारी हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई इसी हफ्ते  रिजल्ट की डेट और समय की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सीबीएसई कक्षा 12 वीं के टर्म 2 के परिणाम सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time LIVE: Check Result Date, Passing Marks

छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की डेट और समय को लेकर फिलहाल कई अफवाह फैली हुई है किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्रों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।  

How to check CBSE Class 12th Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं
  • फिर कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
  • कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • कक्षा 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

Read More- यूजीसी के कॉलेजों को निर्देश, रिजल्ट के बाद ही जारी करें आवेदन की लास्ट डेट

 क्या इस वजह से रिजल्ट ने आ रही है देरी? 

कई विशेषज्ञों की मानें तो सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम फिलहाल जारी ना करने का एक कारण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं - एनईईटी, सीयूईटी और जेईई मेन भी हो सकती हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि सीबीएसई ने आधिकारिक तौर पर नहीं की है। सीबीएसई के अधिकारियों ने रिजल्ट की तारीख पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

Read More- जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, टॉपर्स की लिस्ट तैयार

बता दें सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 वीं के परिणाम 2022 जल्द ही आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट- cbse.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है। अभी तक बोर्ड ने सीबीएसई टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षा वेटेज जारी नहीं किया गया है। हालांकि, दोनों टर्म को 50% वेटेज मिलने की उम्मीद है। क्योंकि परीक्षा दोनों टर्म के लिए 50 प्रतिशत सिलेबस के साथ ही आयोजित की गई है।