लाइव टीवी

JEE Main 2022 Session 2 Admit Card: जल्द जारी होगा जेईई मेन 2022 का एडमिट कार्ड, देंखे ताजा अपडेट

Updated Jul 15, 2022 | 13:48 IST

JEE Main 2022 Session 2 Admit Card Release Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जेईई मेन 2022 सत्र-2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट-jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Loading ...
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2022
मुख्य बातें
  • जेईई मेन की सत्र-2 परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी।
  • एनटीए 17 या 18 जुलाई तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
  • जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा 2 का रिजल्ट भी जल्द जारी हो सकता है।

JEE Main 2022 Session 2 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही (JEE Main Session 2 Admit Card 2022) जेईई मेन 2022 की सत्र 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए  17 या फिर 18 जुलाई, 2022 तक एडमिट कार्ड जारी कर देगा। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि अभी तक एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी करने की डेट से संबंधित कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। 

एक बार जारी एडमिट कार्ड होने के बाद, जेईई मेन 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र  सत्र 1 की परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More- जारी होने वाला है सीए फाइनल 2022 का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

How to Download JEE Main 2022 Session 2 Admit Card 

एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद सत्र 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें जो जल्द ही सक्रिय हो जाएगा। 
  • नए टैब में, अपना जेईई मेन 2022 पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
  • अपने अकाउंट में लॉग इन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • परीक्षा के दिन के लिए जेईई मेन 2022 सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें। 

Read More- आज इस समय जारी होंगे एडमिट कार्ड, दो पाली में होगी परीक्षा

साथ ही, जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 के लिए जेईई मेन 2022 का परिणाम भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, एनटीए द्वारा जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क और बी प्लानिंग परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकते हैं। इसलिए जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।