लाइव टीवी

IBPS RRB PO and Clerk Admit Card: एक्टिव हुआ पीओ और क्लर्क एडमिट कार्ड का लिंक, एक क्लिक में करें डाउनलोड

Updated Jul 24, 2022 | 06:15 IST

IBPS RRB PO and Clerk Admit Card Download: आईबीपीएस ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड 2022 का लिंक एक्टिव कर दिया है। अधिकारी स्केल 1 के पद के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ के साथ क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं।

Loading ...
IBPS RRB PO और क्लर्क भर्ती के एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
मुख्य बातें
  • 20 और 21 अगस्त को आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा।
  • 14 अगस्त को होगी कार्यालय सहायक पद के लिए आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा।
  • आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी।

IBPS RRB PO and Clerk Admit Card Direct Link: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस की ओर से आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र 2022 यानी एडमिट कार्ड का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर एक्टिव कर दिया गया है। आईबीपीएस कॉल लैटर आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिकारी स्केल 1 के पद के लिए उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक से अपना आईबीपीएस प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। इनके डायरेक्ट लिंक को भी नीचे देखा जा सकता है।

आईबीपीएस 20 और 21 अगस्त, 2022 को आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती 2022 के तहत अधिकारी स्केल 1 के पद के लिए 2000 से अधिक वैकेंसी उपलब्ध हैं।

आईबीपीएस पीओ भर्ती एडमिट कार्ड लिंक- IBPS RRB PO Admit Card 2022 direct download link

इसके अलावा कार्यालय सहायक के पद के लिए आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 14 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 27 जून, 2022 को खत्म हुई और सभी रजिस्टर उम्मीदवारों के लिए कॉल लैटर भी जारी हुए हैं। अपना आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक यहां पर चेक कर सकते हैं।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती एडमिट कार्ड लिंक- IBPS RRB Clerk 2022 Admit Card download link

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में पीओ के लिए आईबीपीएस भर्ती 2022 के तहत अधिकारी स्केल 1 के पद के लिए कुल 2,759 वैकेंसी उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कॉल लेटर का प्रिंटआउट निकालकर संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ले जाएं। बिना प्रवेश पत्र के उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आईबीपीएस अगस्त में आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को 21 अगस्त, 2022 तक अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने की अनुमति है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में पास होंगे, वे आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होंगे।

आईबीपीएस 7, 13 और 14 अगस्त, 2022 को आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को 14 अगस्त, 2022 तक अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने की अनुमति है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे, वह आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होंगे।

उम्मीदवारों का दो वर्गों में परीक्षण किया जाएगा - रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी। उम्मीदवारों को कुल 80 अंकों के लिए कुल 80 प्रश्न दिए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा का प्रयास करने के लिए उम्मीदवारों के पास 45 मिनट का समय होगा।