लाइव टीवी

JEE Main 2022 Notification: आज जारी हो सकती है अधिसूचना, यहां प्राप्त करें अपडेट और अन्य जानकारियां

Updated Mar 01, 2022 | 12:12 IST

JEE Main 2022 Exam Date, Application Form: जेईई मेन 2022 की अधिसूचना राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाने की संभावना है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, अधिसूचना आज जारी होने की उम्मीद है। टेंटेटिव शेड्यूल, जेईई मेन परीक्षा के अपडेट और अन्य जानकारी देखें।

Loading ...
JEE मेन 2022 की अधिसूचना जल्द आएगी
मुख्य बातें
  • JEE मेन 2022 की अंतरिम अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।
  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अधिसूचना जारी होगी।
  • परीक्षा अप्रैल और जून में आयोजित की जा सकती है।

JEE Main 2022 Exam Date, Application Form: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, JEE मेन 2022 की अधिसूचना जल्द ही जारी होने की संभावना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA द्वारा आज (1 मार्च, 2022) परीक्षा के लिए अंतरिम अधिसूचना जारी करने की उम्मीद है। रजिस्ट्रेशन इस सप्ताह के भीतर आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर शुरू होने की संभावना है।

जो छात्र परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे कृपया ध्यान दें कि परीक्षा की तारीख के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है। एनटीए के करीबी सूत्रों ने शेयर किया है कि संभव है कि परीक्षा अप्रैल और जून में आयोजित की जा सकती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

सभी इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें। सूचना और/या अधिसूचना, जब भी प्राप्त होगी, इस पेज पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, JEE एडवांस 2022 की तारीख 3 जुलाई, 2022 की घोषणा IIT बॉम्बे द्वारा की गई है।

जेईई मेन 2022 टेंटेटिव शेड्यूल
इवेंट टेंटेटिव डेड
जेईई मेन 2022  रजिस्ट्रेशन मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगा
सेशन 1 अप्रैल का दूसरा सप्ताह
सेशन 2 जून का पहला सप्ताह
JEE मेन 2022 रिजल्ट 20 जून*
JEE एडवांस 2022 परीक्षा 3 जुलाई, 2022 (कंफर्म्ड)

 छात्र और अभिभावक कृपया ध्यान दें कि शेड्यूल केवल अस्थायी है और इसकी पुष्टि नहीं की गई है। ऊपर शेयर की गई डेट केवल रिप्रेंजेटेटिव उद्देश्यों के लिए हैं। आधिकारिक नोटिस आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.inonly पर जारी किया जाएगा। संभावित शेड्यूल विश्वसनीय स्रोतों, विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी और परीक्षा की सामान्य समय-सीमा के संबंध में एनटीए द्वारा अपनाई जाने वाली सामान्य प्रवृत्ति पर आधारित है।

साथ ही, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने पहले पुष्टि की थी कि कोरोना महामारी से पहले की तरह जेईई मेन 2022 केवल दो बार आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कई शिफ्ट में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। छात्रों के पास एक या दोनों परीक्षाओं में बैठने का विकल्प होता है। फाइनल रिजल्ट के लिए दोनों में से सबसे अच्छा (अगर छात्रों ने दोनों के लिए उपस्थित होना चुना है) पर विचार किया जाएगा।