लाइव टीवी

RRB Group D Result: इस दिन जारी होंगे आरआरबी ग्रुप डी फेज-3 के परिणाम, यहां डाउनलोड करें आंसर की

Updated Sep 23, 2022 | 16:35 IST

RRB Group D Phase 3 Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 का रिजल्ट अक्टूबर के पहले सप्ताह तक जारी हो सकता है। फेज-3 की परीक्षाएं  8 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबासाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Loading ...
आरआरबी ग्रुप डी फेज-3 रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • अगले महीने इस दिन जारी होगा आरआरबी ग्रुड डी फेज 3 का रिजल्ट।
  • 8 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी परीक्षा।
  • आरआरबी ग्रुप डी के लिए 1.15 करोड़ उम्मीदवारों ने किया है रजिस्ट्रेशन।

RRB Group D Phase 3 Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी फेज-3 (RRB Group D Phase 3) का रिजल्ट अक्टूबर के पहले सप्ताह तक जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड इससे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार दिनों का समय दिया जाएगा। आंसर की पर समीक्षा करने के बाद  फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, इसके एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट (RRB Group D Result) जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबासाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इस बार आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 की परीक्षाएं 8 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। बता दें रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के लिए कुल 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे ग्रुप डी के कुल 1.3 लाख रिक्तियों को भरा जाएगा। इस दौरान आरआरबी ग्रुप डी चौथे चरण की परीक्षा जारी है, 07 अक्टूबर 2022 को चौथे चरण की अंतिम परीक्षा है। आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 का रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

घोषित हुए स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट के परिणाम, ssc.nic.in पर करें चेक

RRB Group D Phase 3 Result, यहां करें चेक

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Group D Phase 3 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • क्वालीफाइड उम्मीदवारो की सची आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या पंजीकरण संख्या सर्च करें।
  • यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

जारी हो गई बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन आंसर की, यहां से करें चेक

यहां देखें पीईटी के मापदण्ड

आरआरबी ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पेपर 1 यानी सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) आयोजित किया जाता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। सीबीटी परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही पीईटी के लिए पात्र होते हैं। यहां पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किया जाता है।

पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलो वजन के साथ 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करना होता है। साथ ही 4 मिनट 15 सेकेंड के भीतर, 1000 मीटर दौड़ निकालना होता है। जबकि महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन के साथ 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करना होता है और 5 मिनट में एक हजार मीटर दौड़ निकालना होता है।