लाइव टीवी

RSMSSB VDO Admit Card 2021: ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड

Updated Dec 22, 2021 | 15:02 IST

RSMSSB VDO Admit Card 2021: ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे...

Loading ...
ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
मुख्य बातें
  • ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं।
  • उम्मीदवार नीचे डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
  • इस भर्ती अभियान के जरिये 3896 पदों को भरा जाएगा

RSMSSB VDO Admit Card 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हाल ही में RSMSSB VDO Admit Card 2021 जारी किया है। एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है जो VDO परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक साइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी VDO Admit Card पा सकेंगे।

27 दिसंबर और 28 दिसंबर को होगी परीक्षा

परीक्षा 27 दिसंबर और 28 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग होगी। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा (RSMSSB VDO Exam 2021) एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

How to download RSMSSB VDO Admit Card 2021

    1. उम्मीदवार rsmssb official site rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    2. होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
    3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को होम पेज पर उपलब्ध RSMSSB VDO Admit Card 2021 link पर क्लिक करना होगा।
    4. लॉगिन करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
    5. एडमिट कार्ड चेक करना और डाउनलोड करके प्रिंट लेना न भूलें।

    Direct link to download admit card here

    पंजीकरण प्रक्रिया 10 सितंबर, 2021 को शुरू हुई थी और 11 अक्टूबर, 2021 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान के जरिये 3896 पदों को भरा जाएगा। वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।