लाइव टीवी

XAT Admit Card 2022: कुछ ही समय में जारी हो सकता है XAT एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Dec 22, 2021 | 16:30 IST

XAT Admit Card 2022 : XAT एडमिट कार्ड 2022 आज यानी 22 दिसंबर, 2021 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 2 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी...

Loading ...
XAT एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • किसी भी समय XAT एडमिट कार्ड डाउनलोड हो सकता है।
  • 2 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट
  • 31 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा रिजल्ट

XAT Admit Card 2022 Download Link: The Xavier School of Management कभी भी XAT Admit Card 2022 जारी कर सकता है। पूरी संभावना है कि प्रवेश पत्र आज ही जारी किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेवियर लेबर रिलेशनशिप इंस्टीट्यूट (XLRI) 150 से अधिक प्रबंधन संस्थानों में एमबीए प्रवेश के लिए 2 जनवरी 2022 को जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित करेगा।

यह परीक्षा 100 से अधिक परीक्षा स्थलों पर देशभर के 72 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को जेवियर लेबर रिलेशनशिप इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

XAT 2022 Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर, XAT Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना XAT 2022 रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

जेवियर लेबर रिलेशनशिप इंस्टीट्यूट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र सबसे आवश्यक दस्तावेजों में से एक है, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। XAT 2022 परीक्षा 2 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी और रिजल्ट 31 जनवरी 2022 को घोषित किया जाएगा। परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे समाप्त होगी, परीक्षार्थी को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। 

ध्यान दें

एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट चार खंडो में आयोजित किया जाएगा। सभी बहुविकल्पिक प्रश्न होंगे, जिसमें क्वांटिटेटिव एबिलिटी, डाटा इंटरपिरेशन, वर्बल एंड लॉजिकल एबिलिटी और जनरल नॉलेज से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।