लाइव टीवी

UP Board Admit Card 2022: जारी हुए यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Updated Mar 17, 2022 | 13:11 IST

UP Board Class 10, 12 Exam Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने माध्यमिक या मैट्रिक और कक्षा 12 या इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक है...

Loading ...
जारी हो गए यूपी बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड 2022 (i-stock)
मुख्य बातें
  • यूपी बोर्ड एग्जाम 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
  • छात्र यहां डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • कक्षा 10वीं व 12वीं दोनों परीक्षाओं के जारी हुए एडमिट कार्ड

UP Board 10th 12th Admit Card 2022: Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP 10th 12th Board Exam 2022 admit cards जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने माध्यमिक या मैट्रिक और कक्षा 12 या इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक है। UPMSP 2022 रोल नंबर अब upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। बता दें, 24 मार्च, 2022 से यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 शुरू होने वाली है।

होली के बाद परीक्षा

जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें अगले हफ्ते से बोर्ड परीक्षा में बैठना होगा, गौरतलब है कि होली जैसे बड़े त्योहार के बाद परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, इससे छात्रों को होली की छुट्टियों में भी तैयारी करने का अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

Direct link for UPMSP 2022 Roll Number or Admit Cards here

यह भी जानें

इस साल बिहार बोर्ड ने सबसे पहले बोर्ड एग्जाम का आयोजन किया था, इसके बाद बोर्ड ने कल यानी 16 मार्च को कक्षा 12वीं का परिणाम भी जारी कर दिया, यानी अब 12वीं के छात्र आराम से ​छुट्टियों का मजा ले सकेंगे।
 
पेन और पेपर मोड में होगी परीक्षा

कक्षा 10, 12 के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 राज्य भर में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। अंदाजे से लगभग 53 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा में भाग लेंगे। बोर्ड परीक्षा राज्य के 8700 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Also Read - इसी महीने आ सकता है नोटिफिकेशन, जानें CTET से जुड़ी 5 खास बातें

धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कदम

इस साल भी बोर्ड धोखाधड़ी रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में धारा 144 और केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा, सरकार ने धोखाधड़ी माफियाओं और गिरोहों के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) लागू करने के अपने निर्णय की भी घोषणा की है।