लाइव टीवी

सिद्धू ने कहा- मेरा पंजाब मॉडल राज्य के लोगों की जिंदगी बदलने वाला है, कल लगेगी CM पद के लिए चेहरे पर मुहर

Updated Feb 05, 2022 | 16:47 IST

Punjab Elections: कांग्रेस पार्टी 6 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करने वाली है। उससे पहले राज्य के कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि उनका पंजाब मॉडल राज्य के लोगों की जिंदगी बदलने वाला है।

Loading ...
नवजोत सिंह सिद्धू
मुख्य बातें
  • कांग्रेस 6 फरवरी को मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के चेहरे की घोषणा करेगी
  • मुख्यमंत्री पद को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू के बीच रेस है
  • पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं

Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि उनका पंजाब मॉडल राज्य के लोगों की जिंदगी बदलने वाला है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू मुद्दों की राजनीति से विचलित हो गए? क्या सिद्धू नीतियों से विचलित हो गए? क्या सिद्धू बजटीय आवंटन से विचलित हो गए? क्या सिद्धू ने अपना व्यवसाय या शराब की दुकान खोली? मेरा पंजाब मॉडल बच्चों, युवाओं और राज्य के लोगों के जीवन को बदलने वाला है।

कांग्रेस द्वारा पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की योजना के बारे में बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि आज पंजाब को एक बड़ी बात तय करनी है, अगर 60 विधायक (कांग्रेस के लिए) होंगे तो सीएम चुना जाएगा। कोई भी 60 विधायकों के बारे में बात नहीं कर रहा है। कोई सरकार बनाने के रोडमैप के बारे में बात नहीं कर रहा है।

इससे पहले सिद्धू ने गुरुवार को कहा था कि शीर्ष पर बैठे लोग कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके। कांग्रेस रविवार को पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने वाली है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह कांग्रेस आलाकमान की बात कर रहे हैं या फिर किसी और की।

नवजोत सिंह सिद्धू हीरो हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता, कांग्रेस का CM चेहरा कौन होगा, उनकी पत्नी ने कही ये बात

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा की खबरों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि उनके पति हीरो हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पार्टी राज्य में अपना चेहरा किसे चुनती है।

गौरतलब है कि 27 जनवरी को जालंधर में राहुल ने घोषणा की थी कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरा के साथ उतरेगी और इस पर निर्णय पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद ही लिया जाएगा। पिछले कई हफ्तों के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खुद को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोशिश की है।

6 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं राहुल गांधी, तो सिद्धू का कटेगा पत्ता?