लाइव टीवी

UP Chunav Voting 2022: पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन अहम सीटों पर वोटिंग, उम्मीदवारों ने लगा दिया है पूरी जोर

Updated Feb 10, 2022 | 00:33 IST

Voting in UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले दौर का मतदान आज यानी 10 फरवरी 2022 को हो रहा है, इसमें कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

Loading ...
पहले चरण में इन अहम सीटों पर हो रही 'वोटिंग'

Voting in 58 UP Assembly Seats of UP: यूपी विधानसभा के चुनावी समर में  आज पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान (Voting) हो रहा है,  सभी दलों ने पूरा जोर लगा रखा है इसमें निर्दलियों समेत 623 उम्मीदवार मैदान (Election Candiadate) में है, हर सीट पर बड़ा रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है वहीं इस फेज के चुनाव में योगी सरकार के कुछ मंत्रियों (UP Ministers) के परफारमेंस की परीक्षा होगी।

गौर हो कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 58 में से 53 सीटों पर जीत मिली थी वहीं इस दफा कृषि कानून विरोधी आंदोलन के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के सामने सपा और रालोद गठबंधन की कड़ी चुनौती है।

पश्चिमी यूपी का वह गांव जहां से तय होती है किसान राजनीति, इस बार क्या है संदेश

योगी सरकार के दस मंत्रियों की सीट पर भी वोटिंग हो रही है, इनमें चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक, और शामिल हैं। 


यूपी सरकार के इन मंत्रियों (UP Govt Minister's Assembly Seats) के क्षेत्रों पर टिकी हैं सभी की निगाहें-

  • पहले चरण में सरकार ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा शहर सीट से विधायक हैं। इस बार फिर वह चुनाव मैदान में हैं। इस बार उनकी लड़ाई रालोद-सपा के देवेन्द्र अग्रवाल कांग्रेस के प्रदीप माथुर और बसपा के एसके शर्मा से होगी।
  • गाजियाबाद सीट से योगी कैबिनेट के मंत्री अतुल गर्ग चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ सपा-रालोद से विशाल वर्मा बसपा के कृष्ण कुमार और कांग्रेस के सुशांत गोयल मैदान में है।
  • यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शामली जिले के थाना भवन से भाजपा के उम्मीदवार है। उनके खिलाफ सपा-रालोद गठबंधन से अशरफ अली और बसपा के जहीर मलिक ताल ठोंक रहे है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे उनके पौत्र संदीप सिंह ने अतरौली विधानसभा सीट से मैदान में उनके खिलाफ सपा गठबंधन से वीरेश यादव बसपा से डाक्टर ओमवीर कांग्रेस से धर्मेंन्द्र कुमार चुनाव लड़ रहे है।
  • भाजपा सरकार में डेयरी व पशुपालन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के खिलाफ रालोद के तेजपाल सिंह बसपा से सोनपाल सिंह और कांग्रेस से पूनम देवी मैदान में है।
  • बुलन्दशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट पर भाजपा ने पांच बार जीत दर्ज की है। इस सीट से वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। यहां पर सपा रालोद गठबंधन ने किरनपाल सिंह, बसपा ने मोम्मद रफीक और कांग्रेस ने जियाउर रहमान के अपना प्रत्याशी बनाया है।
  • मुजफ्फरनगर से योगी सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के खिलाफ रालोद ने अजय, बसपा ने पुष्कर पाल और कांग्रेस ने सुबोध शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
  • योगी कैबिनेट में बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा से मैदान में है। उनके खिलाफ सपा ने योगेष वर्मा तो बसपा ने संजीव कुमार जाटव वहीं कांग्रेस ने अर्चना गौतम को मैदान में उतारा है।
  • भाजपा सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश सरकार के खिलाफ सपा कुंवर चंद बसपा ने भारतेंदु अरूण और सिंकदर वाल्मिकी को प्रत्याशी बनाया है।

    पहले फेज में यूपी की इन 58 सीटों पर हो रही है वोटिंग-

1    शामली (कैराना)    
2    थाना भवन    
3    शामली    
4    मुजफ्फरनगर (बुढ़ाना)    
5    चरथावल    
6    पुरकाजी    
7    मुजफ्फरनगर    
8    खतौली    
9    मीरापुर    
10    मेरठ    (सिवलखास)    
11    सरधना    
12    हस्तिनापुर    
13    किठौर    
14    मेरठ कैंट    
15    मेरठ    
16    मेरठ दक्षिण    
17    बागपत    (छपरौली)
18    बड़ौत    
19    बागपत    
20    गाजियाबाद    (लोनी)    
21    मुरादनगर    
22    साहिबाबाद    
23    गाजियाबाद    
24    मोदी नगर    
25    हापुड़    (ढोलना)    
26    हापुड़    
27    गढ़मुक्तेश्वर    
28    गौतम बुद्ध नगर    (नोएडा)    
29    दादरी    
30    जेवर    
31    बुलंदशहर    (सिकंदराबाद)    
32    बुलंदशहर    
33    स्याना    
34    अनूपशहर    
35    देबाई    
36    शिकारपुर    
37    खुर्जा    
38    अलीगढ़    (खैर)    
39    बरौली    
40    अतरौली    
41    छर्रा    
42    कोइलो    
43    अलीगढ़    
44    इग्लास    
45    मथुरा    (छाता)   
46    मांट    
47    गोवर्धन    
48    मथुरा    
49    बलदेव    
50    आगरा    (एतमादपुर)    
51    आगरा कैंट    
52    आगरा दक्षिण    
53    आगरा उत्तर    
54    आगरा ग्रामीण    
55    फतेहपुर सीकरी    
56    खेरागढ़    
57    फतेहाबाद    
58    बाह    

विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को पहले चरण में शामिल 58 में से 53 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो सीटें मिली थी। इसके अलावा एक सीट राष्ट्रीय लोकदल के हिस्से में गयी थी।

Congress manifesto for UP: कांग्रेस ने 20 लाख सरकारी नौकरी समेत किए कई वादे, जानिए इसमें क्या-क्या है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की अगुवाई करते हुए उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और समाजवादी पार्टी तथा राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन पर हमला करते हुए लोगों को 'नकली समाजवादियों' से सतर्क रहने को कहा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले कैराना से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा बार-बार उठाया।