लाइव टीवी

Exit Polls 2022: यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किसकी बनेगी सरकार, Times Now नवभारत पर देखें सबसे सटीक Exit Poll

Updated Mar 07, 2022 | 13:43 IST

UP, Punjab, Uttarakhand, Goa Election/Chunav Exit Poll 2022: पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विस चुनाव पर आज शाम शाढ़े छह बजे से एग्जिट पोल्स दिखाया जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल्स दिखाएगा।

Loading ...
टाइम्स नाउ नवभारत पर देखें एग्जिट पोल्स 2022।

UP, Punjab, Uttarakhand, Goa Election/Chunav Exit Poll Result 2022: उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान आज शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा। सांतवें चरण के मतदान के साथ ही यूपी में सभी चरणों की वोटिंग पूरी हो जाएगी। चार राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में मतदान पहले ही संपन्न हो गए हैं। इन पांच राज्यों में विधानसभा की 690 सीटें हैं। इन सभी सीटों के चुनाव नतीजे 10 मार्च को आएंगे। चुनाव नतीजे आने से पहले लोगों में चुनाव परिणाम जानने की उत्सुकता बनी हुई है। पांच राज्यों में जनता का मूड और उनका नब्ज टटोलने की कोशिश टाइम्स नाउ नवभारत ने की है। टाइम्स नाउ नवभारत ने वीटो के साथ मिलकर पांच राज्यों के लिए एग्जिट पोल किया है। चैनल पर एग्जिट पोल्स शाम साढ़े छह बजे से दिखाया जाएगा। 

पांच राज्यों के Exit polls टाइम्स नाउ नवभारत पर देखे जा सकते हैं। एग्जिट पोल्स के ताजा अपडेट्स आप https://www.timesnowhindi.com/ और Time Now Navbharat के ट्विटर हैंडल पर भी देख सकते हैं। चुनाव आयोग ने 10 फरवरी से सात मार्च के शाम साढ़े छह बजे तक एग्जिट पोल दिखाने पर प्रतिबंध लगाया है। चुनाव के दौरान टाइम्स नाउ, एबीपी, इंडिया टुडे, आज तक, टीवी 9 जैसे मीडिया संगठन सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर जनता के बीच सर्वे करते हैं और उनकी पसंद-नापसंद जानने की कोशिश करते हैं। इस दौरान चुनाव को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आती है। 

यूपी में सात चरणों में मतदान
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों के लिए सात चरणों  में मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरे चरण का 14 फरवरी, तीसरे चरण का 20 फरवरी, चौथे चरण का 23 फरवरी,  पांचवें चरण का 27 फरवरी, छठवें चरण का तीन मार्च और सांतवें चरण का मतदान सात मार्च को हुआ।

उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटों और गोवा की 40 सीटों के लिए मतदान एक चरण में 14 फरवरी को संपन्न  हुआ। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान 20 फरवरी को और मणिपुर में विस की 60 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को हुआ।