लाइव टीवी

बीजेपी में शामिल हुए WWE रेसलर द ग्रेट खली, राजनीति के रिंग में अजमाएंगे किस्मत

Updated Feb 11, 2022 | 12:03 IST

विधानसभा चुनावों के बीच WWE रेसलर द ग्रेट खली बीजेपी में शामिल हुए। राजनीति के रिंग में कितना सफल हो पाएंगे। ये तो समय ही बताएगा।

Loading ...
बीजेपी में शामिल हुए खली
मुख्य बातें
  • द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा बीजेपी में शमिल हुए।
  • खली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित हैं।
  • उन्होंने ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था।

WWE रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए हैं। WWE में अपनी ऊंचाई और अनुकरणीय प्रदर्शन के कारण दुनिया भर में अपनी उपस्थिति को यादगार बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व के धनी खली ने अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिला लिया। इसकी औपचारिक घोषणा एक प्रेस वार्ता में की गई, जहां बीजेपी नेता ने खली को पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी खली को एक योद्धा के रूप में देख रही है। आज खली के साथ बलवान सिंह और सत्येंद्र सिंह भी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

बीजेपी का हिस्सा बने खली
पंजाब पुलिस के अधिकारी रह चुके खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का दामन थामा।

किसानों के आंदोलन का पहले किया था समर्थन

खली ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था। बाद में सरकार ने तीनों कानूनों को रद्द कर दिया था। जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि खली राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति हैं और वह कहीं भी रहें, उनका दिल भारत के लिए धड़कता है।खली ने कहा कि मोदी के रूप में भारत को एक अच्छा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि देश के विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं खली
गौर हो कि खली हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं। उनकी राजनीति में आने की चर्चा कई महीनों से चल रही थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक खली ने कल केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद वे आज बीजेपी में हो गए।