लाइव टीवी

देखते-देखते इतना बड़ा हो गया कपूर खानदान का ये लाडला, लुक्स इतने डैशिंग कि बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार नहीं

Updated Mar 27, 2022 | 07:45 IST

Sanjay Kapoor Son Jahaan Look: कपूर फैमली का नाम फिल्मी जगत में खूब मशहूर है। सालों से इस परिवार के लोग फिल्मों में सक्रिय हैं। अब संजय कपूर के बेटे जहान कपूर के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अभी वह काफी छोटे हैं, लेकिन जहान के हैंडसम और डैशिंग लुक को देख ऐसा लगता है कि वह हीरो बनने की तैयारी कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
 Sanjay Kapoor Son Jahaan
मुख्य बातें
  • संजय कपूर बटे जहान कपूर हैं बेहद हैंडसम और डैशिंग
  • खानदान के नक्शे कदम पर चलते हुए हीरो बनना चाहते हैं जहान कपूर
  • फिल्मों में काम करने के लिए हिंदी सीख रहे हैं जहान कपूर

Sanjay Kapoor Son Jahaan Kapoor Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर फैमली का नाम खूब मशहूर है। बोनी कपूर के बच्चे जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर पहले से ही फिल्मों में नजर आ रहे हैं। वहीं अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और बेटी सोनम कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अब संजय कपूर के बच्चे भी बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं, शनाया शशांक खेतान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बेधड़क' से अपना डेब्यू करने जा रही है। शनाया के डेब्यू के बाद अब उनके भाई और संजय के बेटे जहान पर सबकी नजर है। जहान वैसे तो अभी काफी छोटे हैं और उनकी उम्र महज 17 साल है। लेकिन उनके डैशिंग लुक्स को देखकर यह माना जा रहा है कि वो भी अपने भाई- बहनों की तरह एक्टर बनेंगे। 

हाल ही में आए थे नजर

दरअसल हाल ही में जहान एक्ट्रेस और चचेरी बहन सोनम कपूर और जीजा आनंद आहूजा के न्यू स्टोर की ओपनिंग में पहुंचे। इस दौरान सभी की नजरें जहान पर ही टिकी रह गई। जहान जब वहां पहुंचे तो पापराजी को फोटोज के लिए खूब पोज भी दिया। सोशल मीडिया पर जहान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहान वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। लेकिन जब अचानक से उन्हें इस इवेंट में देखा गया तो सभी हैरान रह गए। वह किसी हीरो कम नहीं लग रहे थे। लुक्स की बात करें तो हैंडसम और डैशिंग जहान ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। इस वीडियो को सामने आने के बाद सभी जहान के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक्टर बनना चाहते हैं जहान
जहान कपूर जोकि एक्टर संजय कपूर बेटे और अनिल कपूर और बोनी कपूर के भतीजे हैं। जहान ने नेटफ्लिक्स के शो Fabulous Lives of Bollywood Wives (2020) में चचेरे भाई अर्जुन कपूर से कहा था कि,वह एक्टर बनना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने इस शो में ये भी बताया था कि वह पूरी तरह हिंदी नहीं बोल पाते लेकिन वो हिंदी सीख रहे हैं। बता दें कि जहान का जन्म 26 मई 2005 में हुआ था। वह फिलहाल 17 साल के हैं और फिलहाल स्टडी कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।