लाइव टीवी

Alia Bhatt Box Office: बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक लगाने के लिए तैयार हैं आलिया भट्ट, 2022 में ब्रह्मास्त्र बनी सबसे बड़ी फिल्म

Updated Sep 11, 2022 | 11:08 IST

Alia Bhatt Box Office 2022: आलिया भट्ट के लिए साल 2022 बेहतरीन गुजर रहा है। इस साल आलिया भट्ट जहां शादी के बंधन में बंधी। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट सफलता की हैट्रिक लगाने वाली हैं।

Loading ...
Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • ब्रह्मास्त्र ने दो दिन में किया 79 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन।
  • साल 2022 में आलिया भट्ट बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक लगाने वाली हैं।
  • आलिया भट्ट की पिछली दोनों फिल्में सुपरहिट रही थी।

Alia Bhatt films in Box Office 2022. साल 2022 कई एक्टर और एक्ट्रेस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अक्षय कुमार, रणबीर कपूर से लेकर आमिर खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर बुरे दौर के बावजूद आलिया भट्ट सफलता की हैट्रिक लगाने जा रही है। साल 2022 में आलिया भट्ट तीन फिल्मों में नजर आई हैं। दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। वहीं, तीसरी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने अभी तक 79 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। 

साल 2022 में कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 16 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10.05 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 209 करोड़ रुपए था। गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद आलिया भट्ट एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आई थीं। 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई फिल्म के हिंदी वर्जन ने 20 करोड़ रुपए से अधिक कलेक्शन किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1200 करोड़ का बिजनेस किया और ये फिल्म सुपरहिट रही थी। ब्रह्मास्त्र फिल्म ने पहले दिन 37 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया।

Also Read: Brahmastra Box office Collection Day 2

80 फीसदी से ज्यादा स्ट्राइक रेट
आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे करने जा रही हैं। साल 2012 में एक्ट्रेस ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इसके बाद उनके करियर में केवल दो फिल्में- शानदार और कलंक फ्लॉप रही। इसके अलावा आलिया भट्ट की फिल्म सड़क और डार्लिंग्स को निगेटिव रिव्यू मिले थे। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह करण जौहर की रॉकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी काम करेंगी। 

आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स की सीरीज हार्ट ऑफ स्टोन से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज में आलिया भट्ट के अलावा वंडर वुमन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गैल गाडोट भी नजर आएंगी।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।