लाइव टीवी

शाहरुख खान ने किया अगली फिल्म का ऐलान, प्रियंका चोपड़ा ने रखा बेटी का नाम, जानिए इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Updated Apr 24, 2022 | 11:16 IST

Bollywood Weekly News 24 April 2022: शाहरुख खान ने की अपनी अगली फिल्म डंकी की घोषणा। केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए ये बड़े रिकॉर्ड। जानिए बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरें।

Loading ...
Bollywood Weekly Round Up
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान ने की अपनी फिल्म डंकी की घोषणा।
  • केजीएफ चैप्टर 2 ने किया 250 करोड़ से अधिक का कलेक्शन।
  • प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का हुआ खुलासा।

Bollywood Weekly Wrap. बॉलीवुड में इस हफ्ते शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वहीं, अजय देवगन ने भी अपनी फिल्म भोला की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ चैप्टर 2 ने पहले हफ्ते ही 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जानिए इस हफ्ते बॉलीवुड की बड़ी खबरें। 

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पठान के बाद फिल्म डंकी (Dunki) में नजर आएंगे। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म को पीके, संजू और मुन्नाभाई एमबीबीएस के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। डंकी साल 2023 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट तापसी पन्नू लीड रोल में होंगी। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'राजकुमार हिरानी सर आप तो मेरे सांता क्लॉज निकले। आप शुरू करो मैं टाइम पर पहुंच जाऊंगा। दरअसल मैं सेट पर ही रहूंगा। मैं आपके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।'

केजीएफ चैप्टर 2 ने किया 250 करोड़ का कलेक्शन
यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) ने पहले दिन 250 करोड़ रुपए (KGF 2 Box Office Collection) का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार तक 280.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म तेजी से 300 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो चुकी है। केजीएफ चैप्टर 2 ने पहले दिन 50 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 100 करोड़ रुपए, चौथे दिन 150 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 200 करोड़ रुपए, छठे दिन 225 करोड़ रुपए और सातवें दिन 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन ही 53 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। 

Also Read: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनीं शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग बनेगी जोड़ी 

भारत पहुंचे विल स्मिथ
ऑस्कर विनर एक्टर विल स्मिथ भारत आए हैं। शनिवार शाम विल स्मिथ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। एयरपोर्ट में विल स्मिथ ने सफेद कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। वहीं, उनके गले पर माला है। आपको बता दें कि इससे पहले विल स्मिथ साल 2019 में भारत आए थे। इस दौरान वह सदगुरु जग्गी वासुदेव से मिले थे। आपको बता दें कि विल स्मिथ को फिल्म किंग विलियम्स के लिए ऑस्कर का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। हालांकि, थप्पड़ कांड के कारण उन पर ऑस्कर अवॉर्ड्स में पांच साल का बैन लगा दिया। 

प्रियंका चोपड़ा ने रखा बेटी का नाम
प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का खुलासा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस रखा है। मालती नाम प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधुमालती से लिया है। वहीं, मेरी मां निक जोनस की मम्मी डेनिस मैरी मिलर जोनस से लिया गया है। मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सेन डियोगो में हुआ था। सेरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पेरेंट्स बने हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। 

       

इस हफ्ते हुए इन फिल्मों की घोषणा
इस हफ्ते अजय देवगन ने अपनी फिल्म भोला की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भोला फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू लीड रोल में नजर आएंगी। भोला 30 मार्च 2023 को रिलीज होने वाली है।

रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स अब डिजिटल में आएगा। रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी भी लीड रोल में होंगी।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।