लाइव टीवी

RRR ने कमाए 250 करोड़ तो KGF-2 ने 3 दिन में तोड़ा रिकॉर्ड, रणबीर-आलिया की शादी सहित इन खबरों ने इस हफ्ते बटोरीं सुर्खियां

Updated Apr 17, 2022 | 17:55 IST

Bollywood Newsmakers highlights in hindi: हम आपके लिए आज बॉलीवुड का वीकली अपडेट लेकर आए हैं, जहां आप इंडस्ट्री की इस हफ्ते की 5 सबसे बड़ी खबरों के बारे में जान सकते हैं..

Loading ...
बॉलीवुड की बड़ी खबरें।
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने की शादी
  • आरआरआर के हिंदी वर्जन ने कमाए 250 करोड़
  • जानें बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Bollywood News weekly update: अगर समय की किल्लत होने की वजह से आपने बॉलीवुड से सामने आई बड़ी खबरों पर अपनी नजरें नहीं बना पाई हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से हम एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से सामने आईं बड़ी खबरों को नहीं पढ़ पाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए आज बॉलीवुड का वीकली अपडेट लेकर आए हैं, जहां आप इंडस्ट्री की इस हफ्ते की 5 सबसे बड़ी खबरों के बारे में पढ़ सकते हैं..

पढ़ें- दिल्ली फाइल्स पर बोले विवेक अग्निहोत्री- 'दिल्ली ने किया देश को बर्बाद, तमिलनाडु का भी सच दिखाएगी फिल्म'

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने की शादी
इस हफ्ते सबसे ज्यादा सुर्खियां आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी ने बटोरीं। कपल ने 14 अप्रैल को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। शादी में सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार के लोग ही उपस्थिति थे, जिनकी मौजूदगी में कपल शादी के बंधन में बंधा। शादी के तुरंत बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने रिसेप्शन ना करने का फैसला किया। नीतू कपूर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि शादी के बाद रिसेप्शन नहीं होगा। हालांकि शनिवार 16 अप्रैल को रणबीर और आलिया ने अपने घर वास्तु अपार्टमेंट में एक पार्टी का आयोजन किया है। पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर, श्वेता नंदा, करण जौहर, अयान मुखर्जी, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट सहित कई लोग पहुंचे थे। 

मिलिंद गाबा ने की शादी
पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने शादी कर ली है। मिलिंद गाबा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल को लाइफ पार्टनर चुना है। दोनों ने 17 अप्रैल 2022 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। अब कपल की शादी के बाद पहली वेडिंग फोटोज सामने आ चुकी हैं जिसमें मिलिंद और प्रिया मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। इतना ही नहीं तस्वीरों से साफ समझ आ रहा है कि ये एक ग्रैंड पंजाबी वेडिंग थी जिसमें कई सारे लोगों को इनवाइट किया गया था। 16 अप्रैल, 2022 को गाबा और बेनीवाल परिवार ने मेहंदी समारोह आयोजित किया था। कपल की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। सेरेमनी के लिए मिलिंद ने कुर्ता-पायजामा पहना था। वहीं उनकी दुल्हनिया प्रिया ने गुलाबी रंग का लहंगा और गजरे से बालों को सजाया था। आपको बताते चलें मिलिंद की शादी के फंक्शन काफी ग्रैंड रहे हैं। उनके संगीत में इंडस्ट्री से सुयश राय, प्रिंस नरूला और बलराज सयाल शामिल हुए। साथ ही संगीत समारोह में मीका सिंह, भूषण कुमार और गुरु रंधावा को भी देखा था। 

आरआरआर के हिंदी वर्जन ने कमाए 250 करोड़
एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर के लिए खुशखबरी है। रामचरण तेजा, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट की फिल्म RRR का हिंदी वर्जन 250 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो चुका है। फिल्म ने 23वें दिन इस डबल डिजिट में कलेक्शन का आंकड़ा छू लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक चौथे वीक में शुक्रवार को 3 करोड़ और शनिवार को 3.30 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म ने 250.09 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। आरआरआर से पहले रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने भी इससे पहले 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।


ट्रिपल सेंचुरी के बेहद करीब पहुंची केजीएफ 2

यश की फिल्म केजीएफ 2 का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है। पहले ही दिन हाफ सेंचुरी लगाने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन ही सेंचुरी लगा दी थी। तीसरे दिन भी कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। तीसरे दिन के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 140 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने रविवार को 42.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने गुरुवार को 53.95 करोड़ रुपए, शुक्रवार को 46.79 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 143.64 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म पहले वीकेंड के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म मेट्रो, मास सर्किट में बेहतरीन कमाई कर रही है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन केजीएफ 2 ने सभी भाषाओं में 80 से 82 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म 300 करोड़ के कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है।

आशा भोसले के बेटे आनंद की बिगड़ी तबीतय
सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) के बेटे आनंद को दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनंद अचानक जमीन पर गिर गए और उन्हें हल्की चोटें आईं। हालांकि, वह खतरे से बाहर हैं और आईसीयू से कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। आशा भोसले अभी अपने बेटे के पास ही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल, जांच चल रही है। मंगेशकर और भोसले परिवार इस घटना के बाद बुरी तरह से डर गए हैं। घर का हर सदस्य दुबई रोजाना कॉल कर आनंद की हेल्थ से जुड़ी अपडेट जान रहा है। आशा भोसले भी दुबई में रहकर अपने बेटे की देखभाल कर रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।