लाइव टीवी

दिल्ली फाइल्स पर बोले विवेक अग्निहोत्री- 'दिल्ली ने किया देश को बर्बाद, तमिलनाडु का भी सच दिखाएगी फिल्म'

Updated Apr 17, 2022 | 16:23 IST

Vivek Agnihotri on The Delhi Files: विवेक अग्निहोत्री फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद द दिल्ली फाइल्स डायरेक्ट करने जा रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म 1984 के दंगों पर आधारित होगी। जानिए फिल्म पर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री...

Loading ...
Vivek Agnihotri
मुख्य बातें
  • विवेक अग्निहोत्री द दिल्ली फाइल्स डायरेक्ट करने जा रहे हैं।
  • विवेक अग्निहोत्री ने बताया क्या होगी द दिल्ली फाइल्स की थीम।
  • विवेक अग्निहोत्री ने बताया इतिहास को साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए।

Vivek Agnihotri on The Delhi Files: द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अब द दिल्ली फाइल्स फिल्म बनाने जा रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। द दिल्ली फाइल्स 1984 सिख दंगों पर आधारित होगी। अब विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म में तमिलनाडु का भी सच दिखाया जाएगा। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'दिल्ली फाइल्स आपको तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी। यह दिल्ली के बारे में नहीं है, यह दिखाता है कि दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही है। दिल्ली में देश पर किसने राज किया, कैसे उन्होंने मुगल राजाओं से लेकर अंग्रेजों से लेकर आधुनिक समय तक सब कुछ तबाह कर दिया। इतिहास को साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए। यह कथा-आधारित नहीं होनी चाहिए। भारत में समस्या यह है कि बहुत से लोग इतिहास को राजनीतिक और भारत के राजनीतिक एजेंडे के आधार पर लिखते हैं।'

Also Read: दिल्ली दंगों पर फिल्म बनाएंगे 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्टर

हिंदू सभ्यता को किया नजरअंदाज
विवेक अग्निहोत्री आगे कहते हैं, 'ज्यादातर पश्चिमी धर्मनिरपेक्ष एजेंडा रहा है और इसलिए हिंदू सभ्यता को हमेशा नजरअंदाज किया गया है, यह माना गया है कि हम कमजोर हैं और हमने जो कुछ भी सीखा है वह पश्चिमी शासकों या आक्रमणकारियों से है, इसलिए यह गलत है।' विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर पर फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा था, 'मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जो TheKashmirFiles की यात्रा में सहयोगी रहे है। कश्मीरी हिंदुओं के साथ किए गए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण था। अब समय है नई फिल्म पर काम करने का-दिल्ली फाइल्स'

द कश्मीर फाइल्स ने किया 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन
द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 251.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन महज साढ़े तीन करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।  इसके बाद 35 दिन में फिल्म 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। 

द कश्मीर फाइल्स ने पहले हफ्ते 97.30 करोड़ रुपए, दूसरे हफ्ते 110.03 करोड़ रुपए, तीसरे हफ्ते 30.95 करोड़ रुपए,  चौथे हफ्ते 9.95 करोड़ रुपए और पांचवें हफ्ते 3.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।