लाइव टीवी

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनने पर बोलीं सिनी शेट्टी, शो की अन्य 31 लड़कियों के बारे में कह दी ये बात

Updated Jul 11, 2022 | 11:30 IST

फेमिना मिस इंडिया 2022 बनीं सिनी शेट्टी। अपनी जीत के बाद सिनी ने अपने इस सफर और कॉन्टेस्ट में साथ आईं 31 लड़कियों के बारे में बात की। जानें सिनी ने इस सफर के बारे में क्या कहा।

Loading ...
Femina Miss India World 2022 Sini Shetty
मुख्य बातें
  • सिनी शेट्टी ने जीता था फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब।
  • अपनी जीत पर सिनी शेट्टी ने की बात।
  • सिनी ने बताया उनके लिए कैसा रहा अब तक का ये सफर।

कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 बनीं। उन्होंने कई लड़कियों को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया। अब उन्होंने अपनी जीत के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी जीत के बारे में नहीं सोचा था। उन्होंने अपने इस सफर के बारे में बात करते हुए बहुत कुछ बताया।

क्राउन जीतने पर आभारी हूं

सिनी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'कॉम्पीटिशन काफी हाई था। मैं झूठ नहीं बोल रही हूं, लेकिन मुझे लगा कि हर कंटेस्टेंट अपने आप में खास था। एक चार्मिंग थी, तो दूसरी आकर्षक थी, और फिर कोई ऐसी थी जिसकी पर्सनेलिटी बहुत ज्यादा अच्छी थी। हर कोई अपने आप में प्रतिभाशाली था। मुझे पता था कि मैं यूनीक हूं, लेकिन अन्य लड़कियां भी थीं। सभी के पास उचित मौका था। मुझे वास्तव में खुशी है कि मेरे प्रयास सफल हुए और आज मेरे सिर पर क्राउन (ताज) है। मैं इसके लिए वास्तव में आभारी हूं।'

Also Read: मिस इंडिया 2022 बनीं शिनी शेट्टी, जानें 21 वर्षीय इस ब्यूटी क्वीन के बारे में

शो में आई 31 लड़कियों के बारे में कही ये बात

सिनी का कहना है कि एक इंसान के तौर पर इस जर्नी ने उन्हें काफी बदल दिया है। आज जब वो पीछे मुड़कर देखती हैं तो उनकी पर्सनैलिटी में शुरुआती समय से लेकर अब तक के बदलाव को देखा जा सकता है। वह इस बारे में कहती हैं, 'प्रशिक्षण ने मुझे एक बेहतर व्यक्तित्व के बनने में मदद की। इसने मुझे एक कॉन्फिडेंट इंसान बनने में मदद की है। मैंने उन लोगों से भी बहुत कुछ सीखा, जिनसे मैं पूरी जर्नी के दौरान मिली, जैसे कि इस कॉन्टेस्ट में मेरी 31 बहनों (सह-प्रतियोगियों) से भी मैंने सीखा। मैंने सभी से कुछ न कुछ सीखा है और उन मूल्यों को अपने अंदर समाहित किया है। आज मुझे यह कहना होगा कि आज मैं अपना एक बेहतर वर्जन बन गई हूं।'

21 साल की हैं सिनी

सिनी की बात करें तो वो 21 वर्ष की हैं सिनी ने हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया। उनका जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वो कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स की डिग्री है और फिलहाल वो सीएफए का एक प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। इतना ही नहीं वो भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।