लाइव टीवी

जमीन पर लेटकर नेहा कक्कड़ ने किया नागिन डांस, पति रोहनप्रीत संग ये वीडियो हुआ वायरल

Updated Jul 11, 2022 | 10:04 IST

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वो नागिन डांस करती दिख रही हैं। उनका ये वीडियो पति रोहनप्रीत सिंह ने शेयर किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Neha Kakkar with Husband Rohanpreet Singh
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ ने किया नागिन डांस।
  • पति रोहनप्रीत ने शेयर किया नेहा का वीडियो।
  • नेहा का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर उनकी नई तस्वीरें व वीडियो सामने आती रहती हैं जिनके चलते वो खबरों में रहती हैं। नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। 

Also Read: क्या मां बनने वाली हैं नेहा कक्कड़, IIFA के ग्रीन कारपेट पर बेबी बंप छुपाती नजर आईं सिंंगर!

नेहा कक्कड़ ने किया नागिन डांस

रोहनप्रीत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो नेहा संग डांस करते दिख रहे हैं। नेहा का अंदाज इसमें देखने वाला है। वीडियो में दोनों बजरंगी भाईजान के गाने आज की पार्टी पर डांस करते दिख रहे हैं। नेहा फ्लोर पर लेटकर नागिन डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान वो व्हाइट टॉप और ग्रीन पैंट पहने दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ रोहनप्रीत प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर रोहनप्रीत ने लिखा, 'मिस यू लड्डू आजा जल्दी प्लीज नेहू'। इसपर कमेंट करते हुए नेहा ने लिखा, 'ऑ..मैं जल्द ही घर आऊंगी लव।' 

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो लगातार इसपर कमेंट कर नेहा की तारीफ कर रहे हैं। फैंस कमेंट कर इस वीडियो को क्यूट बता रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि नेहा और रोहनप्रीत की जोड़ी बेस्ट है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इस लड़की से मुझे बार बार प्यार हो रहा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो ने दिल जीत लिया।'

Also Read: नेहा कक्कड़ ने एफिल टॉवर के सामने रोहनप्रीत संग किया लिपलॉक, वायरल हुई तस्‍वीरें

साल 2020 में की थी शादी

मालूम हो कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर अपने  रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके कुछ दिन बाद से ही दोनों की शादी को लेकर खबरें आने लगी थीं। हालांकि शुरुआत में नेहा के फैंस उनकी शादी की खबरों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे लेकिन नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर 2020 को धूम-धाम से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों हनीमून पर दुबई गए थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।