लाइव टीवी

Utpal Dutt Birthday: गोलमाल के एक्टर को जाना पड़ा था जेल, इमरजेंसी में सरकार ने तीन नाटक को कर दिया था बैन

Utpal Dutt
Updated Mar 29, 2021 | 16:14 IST

Utpal Dutt Birthday: फिल्म गोलमाल के एक्टर उत्पल दत्त का आज बर्थडे है। उत्पल दत्त फिल्मों के अलावा थिटर में भी काफी एक्टिव थे। एक थिएटर प्ले के लिए उन्हें जेल भेज दिया गया था।

Loading ...
Utpal DuttUtpal Dutt
Utpal Dutt
मुख्य बातें
  • फिल्म गोलमाल के दिग्गज अभिनेता उत्पल दत्त का आज बर्थडे है।
  • उत्पल दत्त का जन्म बंगाल के बरिसाल जिले में हुआ था।
  • साल 1965 में उत्पल दत्त को जेल भेज दिया।

मुंबई. गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता उत्पल दत्त का आज बर्थडे है। 29 मार्च 1929 को जन्में उत्पल दत्त ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें आज भी फिल्म गोलमाल के लिए जाना जाता है। 

उत्पल दत्त का जन्म बंगाल के बरिसाल जिले में हुआ था, जो अभी बांग्लादेश में है। साल 1940 के दशक में वह अंग्रेजी थिएटर से जुड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने 16-17 उम्र में थिएटर ग्रुप बनाया था। थिएटर के साथ वह स्कूल में अंग्रेजी के टीचर की नौकरी की थी।

शशि कपूर के सास ससुर जॉफरी कैंडल और लॉरा कैंडल ने उत्पल दत्त की परफॉर्मेंस शेख्सपीयर के नाटक रिचर्ड 3 में देखी और अपनी नाटक कंपनी में दो साल के कॉन्ट्रेक्ट में रख लिया था। आगे चलकर उन्होंने इप्टा थिएटर ग्रुप बनाया। 

UtpalDutt

सरकार ने भेजा था जेल
उत्पल दत्त के नाटक से अक्सर सरकारें नाराज रहती थीं। उत्पल दत्त मार्क्सवादी विचारों के थे। क्रांतिकारी थे। बांग्ला नाटक जो मार्क्सवाद से प्रभावित थे, वह विवादों में घिरे रहे। 1963 में उत्पल दत्त ने नाटक'कल्लोल' किया था।। 

नाटक में नौसैनिकों की बगावत की कहानी को दिखाया गया और तब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा गया था। साल 1965 में उत्पल दत्त को जेल भेज दिया। इसके बाद साल 1967 में बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई। 

नाटक हो गए थे बैन
साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दी थी। इस दौरान उत्पल दत्त ने तीन नाटक लिखे थे- बैरीकेड, सिटी ऑफ नाइटमेयर्स, इंटर द किंग। इन नाटकों पर भी सरकार ने बैन लगा दिया था।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1960 में अपनी को-एक्ट्रेस शोभा सेन से शादी की। इनकी एक बेटी डॉक्टर विष्णु प्रिया दत्त हैं। उत्पल दत्त की बेटी जेएनयू में प्रोफेसर हैं। साल 1993 में 64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।