लाइव टीवी

Janhvi Kapoor: शादी से पहले बच्चा चाहती हैं जान्हवी कपूर? बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर किया जिक्र

Updated Jun 08, 2020 | 19:00 IST

Janhvi Kapoor Before Marriage Wants Baby: जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक जवाब दिया है जिसे पढ़कर फैन्स शॉक्ड रह गए हैं। इसमें एक्ट्रेस ने बच्चे को लेकर बात की है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जान्हवी कपूर।
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।
  • इस तस्वीर में जान्हवी ने बच्चों को लेकर बात की है।
  • जान्हवी का जवाब पढ़कर फैन्स काफी शॉक्ड रह गए हैं। 

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। जान्हवी अक्सर अपने फैन्स के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में जान्हवी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि जान्हवी कपूर ने इस फोटो में जो कैप्शन दिया है वो थोड़ा अजीब है। इतना ही नहीं जब जान्हवी कपूर से इस स्टेटस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसे पढ़कर फैन्स शॉक्ड रह गए हैं। 
दरअसल जान्हवी कपूर ने अपनी इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'यहां तुमको देख रही हूं, बच्चा...।' बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी का ये पोस्ट पढ़ने के बाद फैन्स को कुछ समझ नहीं आया और लगातार उन्होंने सवाल पूछने शुरू कर दिए। 


बच्चा चाहती हैं जान्हवी कपूर?
एक यूजर ने जान्हवी कपूर ने पूछा- किससे बच्चे?? क्या तुम बच्चा चाहती हो...?? जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया यूजर के इस सवाल का जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने इस सवाल के जवाब में हां लिखा है। यानी की जान्हवी कपूर का कहना है कि वो बच्चे चाहती हैं। हालांकि ये किस सेंस में है और आखिरी माजरा क्या है ये किसी को समझ नहीं आया है।


इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी कपूर
आपको बता दें, जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो एक्टर ईशान खट्टर के अपोजिट नजर आईं थीं। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक थी। जान्हवी अब जल्द ही फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आएंगी। इसके अलावा जान्हवी के पास राजकुमार राव के साथ वाली फिल्म रूही अफ्जा और कार्तिक आर्यन वाली दोस्ताना 2 भी पाइपलाइन में है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।