लाइव टीवी

2020 में फिल्मों की शूटिंग करना कितना मुश्किल? प्रियंका चोपड़ा ने ये फोटो शेयर कर बताया क्या-क्या करना पड़ रहा

Updated Dec 20, 2020 | 23:59 IST

जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि साल 2020 में फिल्मों की शूटिंग करना कितना मुश्किल हैं। उन्होंने सेट से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
प्रियंका चोपड़ा
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा इन दिनों शूटिंग में काफी बिजी हैं
  • वह कुछ हफ्तों पहले ही दोबारा काम पर लौटी है
  • उन्होंने शूटिंग की अपनी एक तस्वीर शेयर की है

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में कई इंडस्ट्री का वर्क पैटर्न बदल गया है। फिल्म इंडस्ट्री भी महामारी के प्रभावी से अछूती नहीं है। अब फिल्मों की शूटिंग काफी एहतियात के साथ की जा रही है ताकि एक्टर्स और क्रू मैंबर्स वायरस से महफूज रहें। मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों शूट में बिजी हैं और उन्होंने साल 2020 में शूटिंग करने के मायने बताए हैं। उन्होंने बताया कि एक कलाकार को शूटिंग के दौरान किस तरह की सावधानी बरतनी पड़ रही है। देसी गर्ल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह फेस शील्ड पहने हुए हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 2020 में फिल्म की शूटिंग कैसी दिखती है। डेली टेस्टिंग, फेस शील्ड्स, हाथों में मास्क। मेरी यह तस्वीर  एक सिक्योर डिस्टेंस्ड जोन में हेयर और मेकअप के बाद खींचीं गई, जहां हम शूट करने से पहले इंतजार करते हैं। साथ ही सभी शॉट्स के बीच खाली वक्त में मास्क लगाना पड़ता है! सुरक्षित रहना काम करने का एक हिस्सा है। अपने आप को और अपने आस-पास के सभी लोगों को सुरक्षित रखें! सकारात्मक बने रहें। बता दें कि प्रियंका की इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।  

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक ’ फिल्म में दिखाई दी थीं। प्रियंका की अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर; हैं, जिसमें  राजकुमार राव भी हैं। प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर में मैं पिंकी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका दोनों जगह हुई है। अरविन्द अडिगा के नॉवेल पर बनाई गई यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। प्रियंका फिलहाल 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में ग्रेमी विजेता गायिका सेलीन डियोन और एक्टर सैम ह्यूगन भी हैं। इसके अलावा प्रियंका 'मैट्रिक्स 4' में भी नजर आएंगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।