लाइव टीवी

Patrelekha से मिलने के लिए एयरपोर्ट से जुहू तक दौड़कर आए थे Rajkumar Rao, पहली मुलाकात में कर लिया था शादी का फैसला

Updated Nov 11, 2021 | 14:45 IST

Rajkumar Rao and Patralekha Love Story: राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जानिए दोनों की लव स्टोरी....

Loading ...
Rajkumar Rao, Patralekha
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
  • राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले आठ साल से डेट कर रहे हैं।
  • राजकुमार और पत्रलेखा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

मुंबई. राजकुमार राव और पत्रलेखा इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये कपल चंडीगढ़ में सात फेरे लेगा। राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले आठ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

राजकुमार राव ने जब पत्रलेखा को देखा था तो तय कर लिया था कि वह उनसे ही शादी करेंगे। हालांकि, राजकुमार राव का पत्रलेखा पर पहला इंप्रेशन बेहद खराब था। राजकुमार राव ने कहा कि पत्रलेखा को लगा कि मैं रियल लाइफ में अपनी फिल्म लव सेक्स और धोखा के किरदार की तरह हूं। हालांकि, पत्रलेखा कहती हैं कि जब मैंने उनसे बातचीत की तो मेरा नजरिया उनके लिए बदल गया था। 

गिफ्ट हो गया था चोरी 
पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया कि राजकुमार राव के पास ज्यादा पैसे नहीं थे। उन्होंने काफी मेहनत से मेरे लिए एक डिजाइनर बैग गिफ्ट किया। हालांकि, विदेश की ट्रिप में मेरा ये बैग चोरी हो गया था। मैं बेहद दुखी थी। मैंने ये बात राजकुमार राव को बताई। जब मैं वापस लौटी तो मैंने देखा कि  घर में उसी तरह का बैग रखा हुआ था।      

पैदल जुहू की तरफ भागे राजकुमार राव 
पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया कि राजकुमार राव को उनसे मिलने के लिए देरी हो रही थी। दरअसल वह एक ट्रैफिक जाम में फंस गए थे। उन्होंने कैब को एयरपोर्ट में रोक दिया और पैदल भागकर जुहू की तरफ आए। 

ETimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में केवल करीबी मेहमान शामिल हो रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से केवल कुछ ही लोगों को न्योता दिया गया है क्‍योंकि ये कार्यक्रम बेहद निजी है। राजकुमार और पत्रलेखा कोविड के कारण शादी को छोटा और निजी रखना चाहते थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।