लाइव टीवी

Ranbir Kapoor first Salary: रणबीर कपूर ने खुद को दिया था महंगा गिफ्ट, पहली सैलरी से खरीदी थी 8.61 लाख की घड़ी

Updated Feb 11, 2021 | 19:27 IST

Ranbir Kapoor First Gift Himself: रणबीर कपूर ने अपनी पहली सैलरी का खास इनवेस्टमेंट किया था। लेकिन फर्स्ट सैलरी से रणबीर ने क्या खरीदा था क्या आप जानते हैं?

Loading ...
रणबीर कपूर।
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर ने भी अपनी पहली सैलरी का खास इनवेस्टमेंट किया था।
  • फर्स्ट सैलरी से रणबीर ने क्या खरीदा था क्या आप जानते हैं?
  • आइए जानें रणबीर ने पहली सैलरी से क्या खरीदा था?

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता रणबीर कपूर को इस पीढ़ी के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। संजू, रॉकस्टार, बर्फी, तमाशा, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग खूब सराही गई है। इतना ही नहीं फैन्स उनकी अपकमिंग फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इसी बीच हम आपके लेकर आएं रणबीर कपूर से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी।

वैसे ये तो हर व्यक्ति के लिए खास होता है कि वो अपनी पहली सैलरी से कुछ खास खरीदे। या फिर एक यादगार ख्वाहिश को पूरा करे। रणबीर कपूर भी इससे अछूते नहीं है। जी हां, रणबीर ने भी अपनी पहली सैलरी का खास इनवेस्टमेंट किया था। लेकिन फर्स्ट सैलरी से रणबीर कपूर ने क्या खरीदा था क्या आप जानते हैं? तो चलिए आज आपको बताते हैं। 

रणबीर कपूर ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थीं। इस फिल्म से मिली पहली पेमेंट से रणबीर ने खुद एक बेहद एक्सपेंसिव गिफ्ट दिया था। रणबीर ने 2007 में खुद को एक हुबोट मैक्सिकन घड़ी(Hublot Mexican watch) दी थी। जिसकी कीमत 8.61 लाख रुपये थी। जो कि नो डाउट रणबीर कपूर द्वारा खुद को दिया गया काफी महंगा गिफ्ट था। 


रणबीर कपूर लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार वह साल 2018 में रिलीज हुई फ‍िल्‍म संजू में नजर आए थे। यह फ‍िल्‍म बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्‍त की बायोग्राफी थी जिसमें रणबीर कपूर ने उनका ही रोल अदा किया था। आने वाले टाइम में रणबीर कई अहम प्रोजेक्‍ट्स में दिखेंगे। काफी समय से रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र की चर्चा है जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी करने वाले हैं।

इस फ‍िल्‍म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नजर आएंगे। उनके पास फ‍िल्‍म शमशेरा भी है। इस पीरियड फ‍िल्‍म को बड़े स्‍तर पर बनाने की बात कही जा रही है जिसका निर्देशन करण मल्‍होत्रा कर रहे हैं। गैंगस्टर ड्रामा फ‍िल्‍म एनिमल (Animal) और  निर्देशक लव रंजन की एक फ‍िल्‍म भी रणबीर की लिस्ट में शामिल है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।