लाइव टीवी

कौन है एडवेंचर पर निकला ये बॉलीवुड कपल, तस्वीरें देखकर क्या पहचान पाए आप?

Updated Jul 12, 2022 | 11:54 IST

Ranveer singh and deepika padukone Adventure Trip: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों एडवेंचर यात्रा पर हैं। हाल ही में रणवीर सिंह का जन्मदिन था और इस पोस्ट के साथ दीपिका ने रणवीर को बर्थडे की बधाई दी है।

Loading ...
Ranveer singh and deepika padukone
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों एडवेंचर यात्रा पर हैं।
  • तस्वीरें और वीडियोज दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
  • इस पोस्ट के साथ दीपिका ने रणवीर को बर्थडे की बधाई दी है।

Ranveer singh and deepika padukone Adventure Trip: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों एडवेंचर यात्रा पर हैं। इस यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियोज दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज को चंद मिनट में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह का जन्मदिन था और इस पोस्ट के साथ दीपिका ने रणवीर को बर्थडे की बधाई दी है।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- हमारे जीवन में भरपूर मात्रा में रोमांच बना रहे (May our lives be blessed with experiences & adventures in abundance)। इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका पहाड़ों के बीच घूमते, साइकिलिंग करते नजर आ रहे हैं। 

एडवेंचर रियलिटी शो का हिस्सा हैं रणवीर 

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नया एडवेंचर रियलिटी शो नेटेफ्लिक्स (Netflix) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है। इस रियलिटी शो के साथ रणवीर सिंह डिजिटल डेब्यू कर चुके हैं। इस सीरीज का नाम 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' है। इसमें रणवीर सिंह को बियर ग्रिल्स के साथ चुनौतियों का सामना करते हुए देखा जा रहा है। इस शो को सर्बिया में शूट किया गया है। 

Bigg Boss OTT 2: क्या वाकई रणवीर सिंह ने किया करण जौहर को रिप्लेस? जानें क्या है सच्चाई

119 करोड़ में खरीदा अपार्टमेंट 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने लिए एक नया आशियाना खरीदा है और अब वे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए हैं। बताया जा रहा है कि इस आशियाने की कीमत 119 करोड़ रुपए है। दोनों सितारे इस अपार्टमेंट में जल्द शिफ्ट होने की तैयारी में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।