लाइव टीवी

Rohit Roy Post: रोहित रॉय ने किया बेहद भद्दा मजाक, लिखा- रजनीकांत का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव

Updated Jun 06, 2020 | 12:11 IST

Rohit Roy Post: बॉलीवुड और टीवी एक्टर रोहित रॉय अपने एक पोस्ट के कारण विवादों में फंस गए हैं। रोहित ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रजनीकांत का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है। इस पर रजनी के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Loading ...
Rohit Roy, Rajinikanth
मुख्य बातें
  • एक्टर रोहित रॉय ने रजनीकांत पर बेहद भद्दा मजाक किया है।
  • रोहित रॉय ने लिखा कि रजनीकांत का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है।
  • रोहित को इस पोस्ट के बाद ट्रोल किया जा रहा है।

मुंबई. बॉलीवुड और टीवी एक्टर रोहित रॉय ने सुपरस्टार रजनीकांत पर भद्दा मजाक किया है। रोहित रॉय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रजनीकांत का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है। इसके बाद रजनीकांत के फैंस उन्हें खरी खोटी सुनाई है। 

रोहित रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा- 'रजनीकांत का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है। इसके बाद से कोरोना क्वारंटाइन में है। रोहित ने लिखा- चलिए कोरोना को हराते हैं। मास्क पहने और अपने हाथ धोते रहें।

रोहित रॉय ने ये पोस्ट मजाक में लिखा गया था। हालांकि, रजनी के फैंस को ये पसंद नहीं आया है। रोहित के इस पोस्ट पर रजनी के फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। कई फैंस ने लिखा- 'ये बेहद भद्दा मजाक है। इसमें कुछ भी फनी नहीं है।'

रोहित रॉय ने दिया ये जवाब 
रोहित रॉय ने ट्रोल होने के बाद अपनी सफाई भी दी है। रोहित रॉय ने लिखा- "दोस्तों चिल रहो, इतने उदास मत हो। मजाक, मजाक होता है। ये टिपिकल रजनी सर जोक था। सॉरी मुझे नहीं लगता कि यह खराब जोक था।

रोहित रॉय आगे लिखते हैं- 'मेरा इरादा आप लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहत लाने का था। आप कोई भी कमेंट करने से पहले मेरा इरादा देख लें। कम से कम मैंने आप सभी को चोट पहुंचाने के लिए एक मजाक नहीं किया। आपके इन मैसेज से मुझे दुख हो रहा है।'

देश में अब तक इतने मामले 
भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक इन मामलों की संख्या बढ़कर दो लाख 36 हजार तक पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से अभी तक एक लाख से अधिक लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। 

कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा छह हजार से ज्यादा हो गया है। भारत में सबसे अधिक मामले दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में हैं। बीते 24 घंटों के दौरान यहां कोरोना संक्रमण से 294 लोगों की जान गई, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्‍या में 9,887 की बढ़ोतरी हुई। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।