लाइव टीवी

RRR release date: आरआरआर इसी 25 मार्च 2022 को होगी रिलीज, खत्म हुआ आलिया-NTR और राम चरण की फिल्म का इंतजार

Updated Jan 31, 2022 | 18:35 IST

RRR release date 25 March 2022| फिल्म आरआरआर के निर्मातों ने 2 रिलीज डेट फैन्स को बताई थीं। लेकिन अब फाइनली राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म की कंफर्म डेट आ गई है।

Loading ...
फिल्म आरआरआर।
मुख्य बातें
  • आरआरआर का फैंस पिछले चार साल से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं
  • पहले फिल्म आरआरआर 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी
  • बढ़ते कोविड मामलों के कारण निर्माताओं को रिलीज स्थगित करनी पड़ी थी

बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर का फैंस पिछले चार साल से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आरआरआर के ट्रेलर में विजुअल इफेक्ट्स को देखकर फैंस को बाहुबली की याद आ गई थी। राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म आरआरआर 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी। हालांकि, बढ़ते कोविड मामलों के कारण निर्माताओं को रिलीज स्थगित करनी पड़ी थी। अब आरआरआर की नई रिलीज डेट आ गई है। 

फिल्म आरआरआर के निर्मातों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके 2 रिलीज डेट फैन्स को बताई थीं। अपनी घोषणा में उन्होंने कहा था कि या तो फिल्म 18 मार्च 2022 को या फिर 28 मार्च 2022 को रिलीज हो सकती है। लेकिन अब फाइनली राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म आरआरआर की कंफर्म डेट आ गई है।

अब फिल्म 25 मार्च 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। आरआरआर फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस की है। 

ऐसी है फिल्म की कहानी 
आरआरआर की बात करें तो ये फिल्म अल्लूरी सीताराम राजू और कोमारम भीम की जिंदगी पर आधारित है। जूनियर एनटीआर कोमारम भीम और राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू के रोल में नजर आने वाले हैं।

एस.एस.राजामौली की इस फिल्म 'आरआरआर' फिल्म के नॉर्थ इंडियन राइट्स 140 करोड़ रुपए में बिके है। इस डील के बाद फिल्म ने रिलीज से पहले ही 890 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने बाहुबली 2 को पछाड़ दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।