लाइव टीवी

Rhea Kapoor की शादी में Shanaya Kapoor का दिखा देसी लुक, लहंगे की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Updated Aug 15, 2021 | 10:10 IST

Shanaya Kapoor Desi Look And lehenga cost: शनाया कपूर को सोनम कपूर की बहन और अपनी कजिन रिया कपूर की शादी में डीवा लुक में देखा गया। शनाया अपने एथनिक लुक में महफिल लूटती नजर आईं...

Loading ...
शनाया कपूर।
मुख्य बातें
  • शनाया कपूर एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में है।
  • शनाया अपने एथनिक लुक में महफिल लूटती नजर आ रही हैं।
  • रिया कपूर की शादी में शनाया का डीवा लुक में देखा गया।

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में है। उनका नया लुक देखकर फैन्स कायल हो गए हैं। शनाया कपूर की इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो एकदम गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। शनाया कपूर का फैशनसेंस कमाल का है और अक्सर वो अपनी नई तस्वीरों से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। 

शनाया कपूर को हाल ही में उनकी चचेरे बहन रिया कपूर की शादी में देखा गया। जहां पर शनाया एथनिक लुक में महफिल लूटती नजर आईं। उन्होंने बहन की शादी में देसी लुक लिया था जो कि उनपर काफी सूट कर रहा था। शनाया कपूर ने यलो कलर का पोल्का डॉट वाला लहंगा कैरी किया। इसमें उन्होंने मल्टी कलर की कढ़ाई वाली चोली और धारीदार बॉर्डर वाला दुपट्टा ऐड किया, इस डिटेलिंग ड्रेस के साथ शनाया बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

शनाया का ये लुक अनिल कपूर के घर पर देखने को मिला, जहां शादी समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान शनाया के साथ खुशी कपूर, भी स्टनिंग लुक में नजर आईं। शनाया कपूर का लहंगा बहुत ही सिंपल और खूबसूरत था। हालांकि शनाया ने इस आउटफिट के लिए काफी पैसे खर्च किए हैं। उनकी ये खूबसूरत ड्रेस फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता ने तैयार की है और इसकी कीमत 78,000 रुपये है। 

शनाया जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। रिया एक फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने शनिवार, 14 अगस्त को अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी कर ली है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।