लाइव टीवी

Video: शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों के साथ की आरती, लिखा- 'बच्चों को दूंगी ऐसे संस्कार, जो मुझे मेरे पेरेंट्स से मिले'

Updated Oct 11, 2021 | 19:44 IST

Shilpa Shetty Viral Video: नवरात्रि के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान के साथ आरती करते हुए नजर आ रही हैं।

Loading ...
Shilpa Shetty Arti Video
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी ने नवरात्रि के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों के साथ आरती करते हुए नजर आ रही हैं।
  • वीडियो में उनके साथ उनके बेटे वियान भी आरती करते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ महीने से पति राज कुंद्रा के कारण चर्चा में हैं। विवादों के बावजूद शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। शिल्पा  शेट्टी ने नवरात्र के मौके पर अपने बेटे के साथ आरती करते हुए वीडियो शेयर किया है।

नवरात्रि के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ उनके बेटे वियान भी नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के साथ उनके बेटे 'कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि' आरती गाते हुए नजर आ रहे  हैं।   
 

कैप्शन में लिखा- 'परंपरा के साथ बड़ा करूं'
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो के साथ कैप्शन में आरती के लिरिक्स लिखते हुए लिखा, 'मेरे बच्चे और भरोसा, कुछ चीजें यूं ही अगले जेनरेशन में पास नहीं हो सकती हैं, जबतक हम वह खुद न करें। मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपने बच्चों को उन्हीं वैल्यूज और ट्रडिशंस के साथ बड़ा करूं, जो हमारे पैरंट्स ने हममें दिया। मैं जानती हूं कि जब हम बड़े होते हैं तो विश्वास मजबूत होता रहता है। ये हमें जीवन के अनुभव देता है और ऊपर वाले के आगे समर्पित कर देता है।'

राज कुंद्रा को मिली थी  बेल 
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बेल मिल चुकी है। पोर्न फिल्म केस में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी।

फोटो के साथ शिल्पा ने लिखा, 'हमेशा ऐसे पल आते हैं जो आपको जमीन पर धकेल देते हैं। ऐसे समय में, मुझे सच में विश्वास है कि अगर आप सात बार गिरते हैं, तो अपने आप को इतना मजबूत बनाएं कि आठवीं बार वापस खड़े हो सकें।'   
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।