लाइव टीवी

सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर से दिव्या भारती तक, मौत के बाद इन फिल्मों से एक्टर को किया रिप्लेस

Updated Apr 11, 2021 | 12:54 IST

2020 बॉलीवुड के कई सितारे दुनिया छोड़कर चले गए थे। इनमें से कई सेलेब ऐसे थे जिन्होंने कुछ फिल्में भी साइन कर ली थी। जानिए वह सेलेब्स जिनकी मौत के बाद फिल्मों से रिप्लेस कर नए एक्टर को साइन किया गया। 

Loading ...
Sushant Singh Rajput, Rishi Kapoor
मुख्य बातें
  • 2020 में कई सितारे दुनिया छोड़कर चले गए।
  • कई सेलेब ऐसे थे जिन्होंने कुछ फिल्में भी साइन कर ली थी।
  • कई सेलेब्स को उनकी मौत के बाद फिल्मों से रिप्लेस कर नए एक्टर को साइन किया गया। 

मुंबई. साल 2020 में कई सितारे दुनिया छोड़कर चले गए। इनमें से कई सेलेब ऐसे थे जिन्होंने कुछ फिल्में भी साइन कर ली थी। अतीत में भी कई सेलेब्स को उनकी मौत के बाद फिल्मों से रिप्लेस कर नए एक्टर को साइन किया गया। 

फिल्म लव आज कल के बाद ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण फिल्म द इंटर्न के रीमेक में नजर आने वाले थे। बीते साल ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म पर खतरा मंडरा रहा था। अब अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को रिप्लेस किया था। 

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। सुशांत केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में नजर आने वाले थे। सुशांत के निधन के बाद आयुष्मान खुराना ने उन्हें रिप्लेस किया।

माधुरी दीक्षित ने किया श्रीदेवी को रिप्लेस
साल 2018 में श्रीदेवी अचानक दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। श्रीदेवी ने तब करण जौहर की फिल्म कलंक साइन की थी। निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी को रिप्लेस किया था। 

साल 1993 में दिव्या भारती महज 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई। मौत से पहले दिव्या भारती ने सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा साइन की थी। दिव्या भारती की मृत्यु के बाद रवीना टंडन ने उन्हें रिप्लेस किया।  

धर्मेंद्र ने किया गुरु दत्त को रिप्लेस 
गुरु दत्त फिल्म बहारें फिर भी आएंगी की शूटिंग कर रहे थे। साल 1964 में गुरु दत्त का निधन हो गया था। ऐसे में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मेकर्स ने फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। 

गुरु दत्त को फिल्म 'बहारें फिर भी आएंगी' में धर्मेंद्र ने रिप्लेस किया था। यही  नहीं, धर्मेंद्र ने फिल्म की शुरुआत वहीं से की थी जहां से गुरु दत्त ने फिल्म की शूटिंग छोड़ी थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।